1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हंसिका मोटवानी के फोटो हुए लीक, 24 घंटे बाद फोन हैक होने की दी जानकारी

हंसिका मोटवानी के फोटो हुए लीक, 24 घंटे बाद फोन हैक होने की दी जानकारी

 Published : Jan 24, 2019 04:12 pm IST,  Updated : Jan 24, 2019 04:12 pm IST

हंसिका मोटवानी का फोन और ट्विटर हैक हो गया है। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी है। 24 घंटे पहले उनकी फोटोज लीक हो गई थीं।

hansika motwani- India TV Hindi
hansika motwani Image Source : INSTAGRAM/HANSIKA MOTWANI

हंसिका मोटवानी(Hansika Motwani) की कुछ प्राइवेट फो़टोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं। जिसकी वजह से उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब हंसिका ने बताया है कि ऐसा उनके फोन और ट्विटर के हैक होने की वजह से हुआ है।

तस्वीर के वायरल होने के 24 घंटे बाद हंसिका मोटवानी ने इस बारे में ट्वीट करके जानकारी दी है। हंसिका ने ट्वीट करके कहा- 'मेरा फोन और ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया है। प्लीज किसी भी रैंडम मैसेज का जवाब ना दें। मेरी टीम इसे कंट्रोल करने में लगी हुई है।'

हंसिका ने फोटो से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी है। इसके साथ ही उन्होंने अभी तक फोटो के लीकक होने को लेकर कोई शिकायत भी दर्ज नहीं कराई है। लीक हुई तस्वीरें न्यूयॉर्क की थी। जहां वो छुट्टी मनाने गई थीं। ज्यादातर फोटोज में हंसिका बिकनी में नजर आ रही थीं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो हंसिका इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'महा' की शूटिंग में बिजी है। 'महा' उनकी 50वीं फिल्म है। यह फिल्म थ्रिल और सस्पेंस से भरी होगी। फिल्म से यूआर जमील डायरेक्टर के रुप में डेब्यू करने जा रहे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी। जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म 'आपका सुरुर' से डेब्यू किया। उसके बाद वह कई साउथ की फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हंसिका साउथ की इंडस्ट्री का जाना-माना नाम भी बन गई हैं।

साउथ की फिल्मों के लिए हंसिका कई अवार्ड भी जीत चुकी हैं। उन्हें साउथ की फिल्म देसमुदुरु के लिए फीमेल डेब्यूट फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिल चुका है।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

हार्दिक पंड्या और के एल राहुल विवाद पर पहली बार सामने आया करण जौहर का बयान

एसएस राजामौली की "आरआरआर" के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग हुई शुरू!

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन