1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Pati Patni Aur Woh के सेट पर अनन्या पांडे ने मनाया जन्मदिन, वीडियो हुआ वायरल

Pati Patni Aur Woh के सेट पर अनन्या पांडे ने मनाया जन्मदिन, वीडियो हुआ वायरल

 Published : Oct 30, 2019 01:06 pm IST,  Updated : Oct 30, 2019 01:12 pm IST

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' एक्ट्रेस अनन्या पांडे आज अपना 21वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं।

Pati Patni Aur Woh- India TV Hindi
Pati Patni Aur Woh

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' एक्ट्रेस अनन्या पांडे आज अपना 21वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। जैसा कि आपको पता है अनन्या बॉलीवुड में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से डेब्यू कर चुकी हैं और इन दिनों वह अपनी दूसरी फिल्म पति पत्नी और वो की शूटिंग कर रही हैं। अनन्या पांडे ने पति पत्नी और वो के सेट पर ही फिल्म के को-स्टार कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर के साथ से अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया।

बता दें कि अनन्या के बर्थडे सेलिब्रेशन से जुड़ी कई फोटो और वीडियो भी खूब वायरल हो रही है। लेकिन बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है। इस वीडियो में अनन्या बिलकुल क्वीन की तरह क्राउन पहनकर केक काटती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में अनन्या पांडे की प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन की खुशी आप उनके चेहरे पर देख सकते हैं हैं। वीडियो में अनन्या पांडे काफी क्यूट लग रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन