1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बाहुबली' की 'देवसेना' सेलिब्रेट कर रही हैं बर्थडे, फैंस ने ट्विटर पर ट्रेंड किया #HappyBirthdayAnushka

'बाहुबली' की 'देवसेना' सेलिब्रेट कर रही हैं बर्थडे, फैंस ने ट्विटर पर ट्रेंड किया #HappyBirthdayAnushka

 Published : Nov 07, 2020 11:22 am IST,  Updated : Nov 07, 2020 11:22 am IST

अनुष्का शेट्टी आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर बधाईयां का तांता लगा हुआ है।

anushka shetty - India TV Hindi
अनुष्का शेट्टी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं Image Source : INSTAGRAM

'बाहुबली' फिल्म में 'देवसेना' का किरदार निभाकर लोकप्रियता हासिल करने वाली अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर बधाईयां का तांता लगा हुआ है। अनुष्का के फैंस उनकी तस्वीरें शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। ट्विटर पर #HappyBirthdayAnushka ट्रेंड हो रहा है। 

अनुष्का शेट्टी साउथ की सफल एक्ट्रेसेस में से एक हैं, लेकिन 'बाहुबली' फिल्म में उनके द्वारा निभाए गए देवसेना के रोल ने उन्हें दुनियाभर में पहचान दिलाई। उनकी शानदार एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया। 

अनुष्का शेट्टी के फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाईयां दे रहे हैं: 

अनुष्का हाल ही में आर माधवन के साथ 'निशब्दम' मूवी मेें दिखाई दी थीं, जो डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों का मिलाजुला रिस्पॉन्स मिला था। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन