1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 41 साल के हुए विवेक ओबरॉय, पढ़िए बॉलीवुड हस्तियों ने किस तरह दी मुबारकबाद

41 साल के हुए विवेक ओबरॉय, पढ़िए बॉलीवुड हस्तियों ने किस तरह दी मुबारकबाद

 Published : Sep 03, 2017 06:15 pm IST,  Updated : Sep 03, 2017 06:17 pm IST

रितेश देशमुख, मिलाप झवेरी और मिका सिंह जैसी नामी बॉलीवुड हस्तियों ने विवेक ओबेरॉय को उनके 41वें जन्मदिन पर बधाई दी।

happy birthday vivek oberoi - India TV Hindi
vivek oberoi birthday

मुंबई: रितेश देशमुख, मिलाप झवेरी और मिका सिंह जैसी नामी बॉलीवुड हस्तियों ने विवेक ओबेरॉय को उनके 41वें जन्मदिन पर बधाई दी। विवेक ने वर्ष 2002 में राम गोपाल की फिल्म 'कंपनी' से बॉलीवुड में कदम रखा था। बाद में उन्होंने 'साथी', 'मस्ती', 'युवा', 'काल', 'ओमकारा', 'शूटआउट एट लोखंडवाला', 'रक्त चरित्र' और 'ग्रैंड मस्ती' जैसी प्रसिद्ध फिल्में की हैं। 'क्रिस 3' में उन्होंने विलेन की भूमिका निभाई थी।

रितेश देशमुख ने ट्वीट किया, "मेरे प्यारे मस्तीखोर विवेक ओबेरॉय जन्मदिन मुबारक हो, तुम्हारी तमिल फिल्म और अमेजन सीरीज की सफलता के लिए भी तुम्हें बधाई!"

मिलाप झवेरी ने कहा, "जन्मदिन मुबारक हो विवेक ओबेरॉय, हम आपकी सफलता और खुशी की कामना करते हैं।"

मीका सिंह ने कहा, "जन्मदिन मुबारक हो विवेक ओबेरॉय"।

भूमिका चावला ने कहा, "जन्मदिन मुबारक हो विवेक ओबेरॉय, आपका आने वाला जीवन मंगलगय हो।"

(इनपुट- आईएनएस)

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन