1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तो इस वजह से ऐश्वर्या संग काम नहीं कर पाएं विवेक ओबेरॉय के भाई अक्षय

तो इस वजह से ऐश्वर्या संग काम नहीं कर पाएं विवेक ओबेरॉय के भाई अक्षय

 Published : Aug 11, 2017 12:01 pm IST,  Updated : Aug 11, 2017 12:01 pm IST

ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर पिछले कुछ वक्त से काफी राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में बन रही आगामी फिल्म ‘फन्ने खां’ को लेकर काफी चर्चा बनी हुई है। कहा जा रहा था कि इस फिल्म में पहले ऐश के साथ अभिनेता विवेक ओबेरॉय के चचेरे भाई अक्षय ओबेरॉय...

aish- India TV Hindi
aish

मुंबई: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर पिछले कुछ वक्त से काफी राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में बन रही आगामी फिल्म ‘फन्ने खां’ को लेकर काफी चर्चा बनी हुई है। कहा जा रहा था कि इस फिल्म में पहले ऐश के साथ अभिनेता विवेक ओबेरॉय के चचेरे भाई अक्षय ओबेरॉय को लिया गया था, हालांकि बाद में अक्षय ने अपने भाई की पूर्व प्रेमिका ऐश के साथ काम करने से इंकार कर दिया। लेकिन अब अक्षय ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए इन्हें सिरे से खारिज कर दिया है। इसे लेकर उनका कहना है कि ऐश्वर्या और राकेश ओमप्रकाश मेहरा की इस फिल्म में काम करना उनके लिए सम्मान की बात होती, लेकिन दुर्भाग्य से उन्हें इसके लिए नहीं चुना गया।

इस पर अक्षय ओबरॉय ने कहा, "कोई भी जिसका दिमाग दुरुस्त होगा, क्या वह कभी भी ऐश्वर्या राय बच्चन और राकेश ओमप्रकाश मेहरा के साथ काम करने से मना करेगा? ऐश्वर्या और राकेश सर के साथ काम करना मेरे लिए सम्मान की बात होगी।" उन्होंने कहा, "हां, फिल्म के लिए मैंने ऑडिशन दिया था और शॉर्टलिस्ट भी हुआ था लेकिन बदकिस्मती से मुझे रोल के लिए नहीं चुना गया और इस तरह की बात होती रहती है। मुझे खुशी होती अगर मेरे पास निर्माताओं की फोनकॉल आती, लेकिन कोई बात नहीं, अगली बार हो सकता है आए।"

'गुड़गांव' फिल्म में काम कर चुके अक्षय को जल्द ही अक्षत वर्मा की 'कालाकांडी' में देखा जाएगा। इस फिल्म में वह अभिनेता और निर्माता सैफ अली खान के भाई का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन