1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हैप्पी बर्थडे: माधुरी दीक्षित के हिट डांस सॉन्ग जो आज की एक्ट्रेस को कर दें फेल

हैप्पी बर्थडे: माधुरी दीक्षित के हिट डांस सॉन्ग जो आज की एक्ट्रेस को कर दें फेल

 Published : May 15, 2020 08:56 am IST,  Updated : May 15, 2020 11:15 am IST

माधुरी दीक्षित आज अपना 53वां जन्मदिन मना रही हैं। वह आखिरी बार करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म 'कलंक' में नजर आईं थी।

madhuri dixit- India TV Hindi
माधुरी दीक्षित Image Source : INSTAGRAM/MADHURI DIXIT

धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित(Madhuri Dixit) आज अपना 53वां जन्मदिन मना रही हैं। माधुरी ने 80 के दशक में 17 साल की उम्र में बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्होंने 80 और 90 दोनों दशक में लोगों का अपनी एक्टिंग, ब्यूटी और डांस से दिल जीता है। उनका डांस के लिए आज भी लोगों को उनका फैन बना देता है। 90 के दशक में माधुरी दीक्षित के गानों पर डांस करके बच्चे बड़े हुए हैं और आज की पीढ़ी के लोग भी उनके डांस नंबर्स को सुनना और डांस करना पसंद करते हैं। माधुरी दीक्षित के डांस का मुकाबला आज की जनरेशन की एक्ट्रेस भी नहीं कर सकती हैं।

माधुरी दीक्षित ने 2011 में सात साल के ब्रेक के बाद बॉलीवुड में 'आजा नच ले' फिल्म से वापसी की थी। इसके बाद वह 'डेढ़ इश्किया', 'गुलाब गैंग', और हाल ही में 'कलंक' में नजर आईं थी।  उनकी ज्यादातर फिल्मों में एक डांस नंबर होता है जो फैन्स को उनका दीवाना बना देता है।

माधुरी दीक्षित के जन्मदिन पर हम आपको उनके कुछ खास डांस नंबर्स के बारे में बताते हैं जिन्हें सुनते ही आपका डांस करने का मन करने लगता है।

चोली के पीछे क्या है:

चने के खेत में:

दीदी तेरा देवर दीवाना:

मेरा पिया घर आया:

एक दो तीन:

आजा नच ले:

घाघरा:

तबाह हो गए:

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन