1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Happy Birthday Malaika Arora: 'छैया-छैया' से 'मुन्नी बदनाम' तक ये हैं मलाइका के ना भूलने वाले आइटम सॉन्ग

Happy Birthday Malaika Arora: 'छैया-छैया' से 'मुन्नी बदनाम' तक ये हैं मलाइका के ना भूलने वाले आइटम सॉन्ग

 Published : Oct 23, 2019 10:55 am IST,  Updated : Oct 23, 2019 10:56 am IST

मलाइका अरोड़ा आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही है। उनके बर्थ डे पर आपको उनके कुछ आइटम सॉन्ग के बारे में बताते हैं। जिन्हें सुनते ही डांस करने का मन करता है।

Malaika arora Birthday Special- India TV Hindi
Malaika arora Birthday Special

अपनी फिटनेस और डांस से सभी का दिल जीतने वाली मलाइका अरोड़ा आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। मलाइका अरोड़ा ने अपने बॉलीवुड के करियर में कई आइटम सॉन्ग से लोगों का दिल जीता है। मलाइका अपनी फिटनेस के लिए भी हमेशा सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं। मलाइका ने फिल्म 'दिल से' के छैया-छैया गाने से अपने आइटम सॉन्ग की शुरूआत की थी। आइए आपको मलाइका के बर्थ डे पर उनके आइटम सॉन्ग के बारे में बताते हैं।

1-छैया-छैया

फिल्म 'दिल से' में मलाइका अरोड़ा ने अपना पहला आइटम डांस 'छैया-छैया' पर किया था। इस फिल्म में मलाइका ने शाहरुख खान के साथ ट्रेन के ऊपर डांस किया था। यह गाना आज भी सबसे दिल में अपनी जगह बनाए हुए हैं।

2-काल धमाल:

फिल्म 'काल' में भी मलाइका अरोड़ा शाहरुख खान के साथ आइटम डांस करती नजर आईं थी। यह गाना सभी को बेहद पसंद आया था।

3- होठ रसीले:

जॉन अब्राहम, अनिल कपूर और कटरीना कैफ की फिल्म वेलकम में मलाइका अरोड़ा का एक आइटम सॉन्ग था। 'होठ रसीले' गाने पर मलाइका अरोड़ा नाना पाटेकर और अनिल कपूर के साथ डांस करती नजर आईं थी।

4-अनारकली डिस्को चली:

अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 2 में मलाइका अरोड़ा का एक आइटम सॉन्ग 'अनारकली डिस्को' चली था।

5-मुन्नी बदनाम:

सलमान खान की फिल्म दबंग 2 में मलाइका अरोड़ा का आइटम सॉन्ग मुन्नी बदनाम बहुत फेमस हुआ था। यह गाना लोगों को बहुत पसंद आया था।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन