1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Birthday Special: सुपरहिट थी उत्तम कुमार और सुचित्रा सेन की जोड़ी

Birthday Special: सुपरहिट थी उत्तम कुमार और सुचित्रा सेन की जोड़ी

 Published : Sep 03, 2019 12:28 pm IST,  Updated : Sep 03, 2019 12:28 pm IST

उत्तम और सुचित्रा ने साथ मिलकर 32 फिल्मों में साथ किया है। 

Birthday Special: सुपरहिट थी...- India TV Hindi
Birthday Special: सुपरहिट थी उत्तम कुमार और सुचित्रा सेन की जोड़ी

मुंबई: 3 सितंबर को मशहूर अभिनेता उत्तम कुमार का जन्म हुआ था। कोलकाता में पैदा होने वाले उत्तम कुमार ने बांग्ला फिल्मों और हिंदी फिल्मों में खूब नाम कमाया। उनकी और सुचित्रा सेन की जोड़ी सुपरहिट थी। उत्तम और सुचित्रा ने साथ मिलकर 32 फिल्मों में साथ किया है। क्या आप जानते हैं उत्तम कुमार का असली नाम अरुण कुमार चटर्जी था। एक्टिंग के साथ-साथ उत्तम कुमार ने गायकी और म्यूजिक कंपोजिंग में भी नाम कमाया। वे प्रोड्यूसर भी थे और डायरेक्टर भी।

बता दें, फिल्मों में आने से पहले उत्तम कुमार क्लर्क की नौकरी भी कर चुके हैं। उत्तम कुमार कोलकाता कोर्ट में क्लर्क थे और यहीं कोलकाता में ही थियेटर करना शुरू कर दिया।  फिल्मों में शुरुआत तो उन्होंने साल 1948 में ही कर दी थी लेकिन उन्हें प्रसिद्धि मिली सुचित्रा सेन के साथ साल 1953 में आई फिल्म 'शरेेय छुअत्तर' से। दोनों की जोड़ी खूब पसंद की गई। और दोनों एक साथ कई फिल्म में नजर आने लगे। यह उस वक्त का पहला सुपरहिट युगल था।

अपने अंतिम दिनों में उत्तम कुमार सुचित्रा सेन से मिलने चाहते थे लेकिन वो व्यस्तता की वजह से नहीं आ सकी। बाद में हार्ट अटैक से महज 53 साल की उम्र में उत्तम कुमार की मौत हो गईं। उनकी मौत के बाद सुचित्रा ने इस बात का अफसोस भी जताया था कि उनके अंतिम दिनों के बुलावे पर वो जा ना सकीं। उनकी मौत के वक्त सुचित्रा सेन उनके घर पहुंची और उनकी डेड बॉडी के सामने बहुत देर तक खामोश खड़ी रहीं।

ये भी पढ़ें: रिलीज से पहले ही प्रभास औऱ श्रद्धा कपूर की फिल्म SAAHO ने की ताबड़तोड़ कमाई, आंकड़े जानकर उड़ेंगे होश

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन