1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Happy Phirr Bhag Jayegi Trailer: खूब मस्ती और कंफ्यूजन भरा है सोनाक्षी और डायना की फिल्म का ट्रेलर

Happy Phirr Bhag Jayegi Trailer: खूब मस्ती और कंफ्यूजन भरा है सोनाक्षी और डायना की फिल्म का ट्रेलर

 Published : Jul 25, 2018 03:20 pm IST,  Updated : Jul 25, 2018 03:20 pm IST

'हैप्पी भाग जाएगी' का सीक्वल 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' को लेकर पिछले लंबे वक्त से चर्चा बनी हुई है। फिल्म में इस बार सोनाक्षी सिन्हा और पंजाबी फिल्मों के सिंगर और अभिनेता जस्सी गिल भी जुड़ चुके हैं। कुछ समय पहले ही सोनाक्षी ने फिल्म का एक मोशन पोस्टर जारी किया था, जिसमें वह काफी कंफ्यूज दिख रही थीं।

Happy Phirr Bhag Jayegi Trailer- India TV Hindi
Happy Phirr Bhag Jayegi Trailer

नई दिल्ली: वर्ष 2016 में रिलीज हुई 'हैप्पी भाग जाएगी' का सीक्वल 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' को लेकर पिछले लंबे वक्त से चर्चा बनी हुई है। फिल्म में इस बार सोनाक्षी सिन्हा और पंजाबी फिल्मों के सिंगर और अभिनेता जस्सी गिल भी जुड़ चुके हैं। कुछ समय पहले ही सोनाक्षी ने फिल्म का एक मोशन पोस्टर जारी किया था, जिसमें वह काफी कंफ्यूज दिख रही थीं। इसके साथ ही उन्होंने इस बात की जानकारी भी दी थी आज इसका ट्रेलर जारी होने वाला है। अब बता दें कि फिल्म का मजेदार ट्रेलर रिलीज भी हो चुका है। इस बार फिल्म में सोनाक्षी भी हैप्पी की भूमिका में दिखाई दे रही हैं।

ट्रेलर को देखकर लगता है कि डायना पेंटी और सोनाक्षी  का नाम एक जैसा होने के कारण ही सारी कंफ्यूजन पैदा हो जाती है। ट्रेलर को देखकर लगता है कि फिल्म में ढ़ेर सारी मस्ती और धमाल देखने को मिलने वाला है। फिल्मकार मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी इस फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता बढ़ा दी है।

गौरतलब है कि फिल्म में सोनाक्षी और डायना पेंटी के अलावा जिम्मी शेरगिल, जस्सी गिल, अली फजल, पीयूष मिश्रा, मोमल खुराना और अपारशक्ति खुराना भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। बता दें कि जस्सी गिल इस फिल्म से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। फिल्म 24 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन