1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 6 साल में इतनी बदल गईं 'बजरंगी भाईजान' की 'मुन्नी' हर्षाली मल्होत्रा, अब दिखती हैं ऐसी

6 साल में इतनी बदल गईं 'बजरंगी भाईजान' की 'मुन्नी' हर्षाली मल्होत्रा, अब दिखती हैं ऐसी

 Published : Jan 29, 2021 10:27 pm IST,  Updated : Jan 29, 2021 10:27 pm IST

सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में मुन्नी का किरदार निभाने वाली हर्षाली मल्होत्रा अब बड़ी हो गई हैं। 6 साल बाद उनके लुक काफी बदल गया है।

HARSHALI MALHOTRA- India TV Hindi
HARSHALI MALHOTRA Image Source : INSTAGRAM/HARSHAALIMALHOTRA_03

छह साल पहले आई फिल्म 'बजरंगी भाईजान' सुपरहिट रही थी। कबीर खान निर्देश‌ित इस फिल्म में सलमान खान, करीना कपूर के अलावा एक नया चेहरा लोगों को देखने को मिला था। जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया था, वो चेहरा था हर्षाली मल्होत्रा का। बजरंगी भाईजान' में हर्षाली मल्‍होत्रा ने मुन्नी का किरदार निभाया था। खास बात ये थी कि उस समय उनकी उम्र महज 5 साल थी। लेकिन, इतनी छोटी उम्र में भी उन्होंने बहुत ही शानदार रोल प्ले किया था। 

शरमन जोशी के पिता अरविंद जोशी का निधन, परेश रावल ने कहा- भारतीय रंगमंच की अपूरणीय क्षति हुई है

फिल्म के हिट होने के बाद इस किरदार और मुन्नी के अभिनय को लोगों ने खूब सराहा था। इस फिल्म के बाद हर्षाली ने केवल 'नास्तिक' नाम की फिल्म की थी। हर्षाली ने इसके बाद भले ही कोई फिल्म ना की हो। लेकिन, लोग उन्हें खूब पसंद करते हैं। इस बात का अंदाजा उनके पोस्ट किए गए फोजोट और वीडियोज से लगाया जा सकता है। 

सिल्वर स्क्रीन पर 'इंदिरा गांधी' बनेंगी कंगना रनौत, फिल्म को लेकर कही ये खास बात     

हर्षाली मल्होत्रा अब 12 साल की हो गई हैं। ऐसे में उनके लुक में भी काफी बदलाव आ गया है। वो सोशल मीडिया के जरिए लोगों से जुड़ी रहती हैं। साथ ही इंस्टाग्राम पर अपनी और अपने परिवार की तस्वीरें शेयर करती हैं। जब भी हर्षाली अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड करती हैं तो उसपर जमकर लोग उनकी वाहवाही करते हैं। करें भी क्यों ना आखिर हर्षाली हैं ही इतनी प्यारी। 

क्या टूट गया कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर का 'दोस्ताना', इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को किया अनफॉलो !    

बता दें कि 'बजरंगी भाईजान' से पहले हर्षाली ने टीवी सीरियल 'कुबूल है', 'लौट आओ तृषा' और 'सावधान इंडिया' में काम किया है। इसके अलावा हर्षाली ने एक एड फिल्म में भी काम किया है। कटरीना कैफ से लेकर कई बॉलीवुड स्टार हर्षाली के अभिनय से काफी प्रभावित हैं। खुद सलमान खान भी उनके साथ फिल्म बनाने से नहीं चूकेंगे। ऐसे में हर्षाली के पास मौकों की कमी नहीं है। लेकिन अभी हर्षाली अपनी पढ़ाई पर ध्यान लगा रही हैं। ऐसी उम्मीद की जाती है कि हर्षाली फिर से अभिनय की दुनिया में जरूर लौटेंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन