नई दिल्ली: बॉलीवुड इंडस्ट्री और टीवी की दुनिया में अक्सर ये होता है कि पर्दे पर वो साथ काम करते-करते एक दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं। इस कड़ी में अब नया नाम जुड़ गया है। खबरों के मुताबिक टीवी एक्टर हर्षद अरोड़ा रियल लाइफ में अपनी ऑनस्क्रीन मॉम को डेट कर रहे हैं। जी हां, हर्षद और अपर्णा कुमार सीरियल ‘मायावी मेलिंग’ में मां-बेटे के रोल में हैं। अपर्णा हर्षद से 5 साल बड़ी हैं।
Related Stories
सूत्रों के मुताबिक अपर्णा और हर्षद साथ टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे हैं। वैनिटी वैन में भी दोनों साथ ही नजर आते हैं। दोनों एकसाथ ही घर जाते हैं।
इस बारे में जब अपर्णा से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो दिल्ली से हैं इसलिए एक दूसरे से ज्यादा नजदीक हैं। शूटिंग के दौरान शुरुआत के दो महीने दोनों के सीन भी साथ में थे, इसलिए उनके बीच और नजदीकी और बढ़ गई। अपर्णा को हिंदी बोलने में काफी दिक्कत होती है जिसमें हर्षद ने उनकी काफी मदद की थी।

हालांकि दोनों ने ही अभी तक खुलकर एक दूसरे से रिश्ते की बात स्वीकार नहीं की।