नई दिल्ली: कॉमेडियन कपिल शर्मा लंबे वक्त से सुर्खियों से गायब हैं। पिछले एक साल से उनकी जिंदगी में काफी कुछ हो रहा है जिससे वो बेहद परेशान हैं। पहले सुनील ग्रोवर से झगड़ा, शो की टीआरपी गिरना, कपिल की बीमारी और मीडिया से कपिल का झगड़ा। कपिल के करियर ग्राफ बिल्कुल नीचे चला गया और उनके दोस्त भी उनसे बिछड़ गए हैं। हमें तो ये भी नहीं पता था कि कपिल आजकल हैं कहां, वो तो Amsterdam के एक मॉल के सीसीटीवी में कपिल कैद हुए जहां से उनकी तस्वीर देखकर हम भी चौंक गए।
Related Stories
बॉलीवुड लाइफ ने कपिल शर्मा की कुछ तस्वीरें छापी हैं। ये तस्वीरें Amsterdam के एक सुपरमार्केट की हैं। जहां कपिल नजर आए। तस्वीरों में दिख रहा है कि कपिल शर्मा ने काफी वजन बढ़ा लिया है। उनका पेट निकल आया है।


कपिल Amsterdam में क्या कर रहे हैं इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। लेकिन हम उम्मीद करते हैं कपिल जल्द ही दमदार वापसी करेंगे।