1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कपिल शर्मा गर्लफ्रेंड गिन्नी के साथ मना रहे हैं ग्रीस में छुट्टियां

कपिल शर्मा गर्लफ्रेंड गिन्नी के साथ मना रहे हैं ग्रीस में छुट्टियां

 Published : Jul 01, 2018 03:32 pm IST,  Updated : Jul 01, 2018 03:32 pm IST

कॉमेडियन कपिल शर्मा हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए थे। आजकल वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ग्रीस में छुट्टियां मना रहे हैं। खबरे हैं कि गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ के साथ कपिल देश से बाहर चिल कर रहे हैं।

कपिल शर्मा- India TV Hindi
कपिल शर्मा

नई दिल्ली: कॉमेडियन कपिल शर्मा हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए थे। आजकल वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ग्रीस में छुट्टियां मना रहे हैं। खबरे हैं कि गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ के साथ कपिल देश से बाहर चिल कर रहे हैं।

बता दें, इससे पहल जब वो मुंबई एयरपोर्ट में स्पॉट हुए थे उस वक्त उनका वजन काफी बढ़ा हुआ था, और वो एक कुत्ते के सात नजर आए थे। कपिल से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि कपिल ने हेल्दी खाना शुरू कर दिया है।

कपिल शर्मा
Image Source : PTIकपिल शर्मा

दो महीने के ब्रेक के बाद कपिल सोशल मीडिया पर भी लौट आए हैं। पिछले एक साल से कपिल विवादों में हैं। सुनील ग्रोवर से हुए झगड़े से वो मीडिया में सुर्खियां बटोर रहे हैं। तब से लेकर अब तक वो कई बार विवादों में फंस चुके हैं। कभी किसी वजह से तो कभी किसी वजह से मीडिया में उनका नाम आता रहा लेकिन गलत कारणों से।

कपिल शर्मा
Image Source : PTIकपिल शर्मा

पिछले साल उन्होंने गिन्नी चतरथ को अपनी गर्लफ्रेंड के रूप में मिलवाया। इस साल कपिल का नया शो ‘फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' शुरू हुआ था, लेकिन कुछ एपिसोड के बाद वो भी बंद हो गया।

कपिल शर्मा
Image Source : PTIकपिल शर्मा

खबरों के मुताबिक कपिल अभी भी डिप्रेशन से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं, ऐसे में उनका छुट्टियां मनाना जायज है। हम उम्मीद करते हैं कपिल ठीक होकर फिर से कमबैक करें।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन