1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हेट स्टोरी 3 ट्रेलर: सेक्स का ओवरडोस लेकिन बनावटी हैं कई चीजें

हेट स्टोरी 3 ट्रेलर: सेक्स का ओवरडोस लेकिन बनावटी हैं कई चीजें

 Published : Oct 16, 2015 06:13 pm IST,  Updated : Oct 19, 2015 11:43 am IST

नई दिल्ली: जरीन खान, करण सिंह ग्रोवर, शरमन जोशी और डेजी शाह स्टारर फिल्म ‘हेट स्टोरी 3’ का हॉट ट्रेलर जारी हो गया है और इस दिसम्बर ये बड़े पर्दे पर आग लगाने के लिए

हेट स्टोरी 3: सेक्स का...- India TV Hindi
हेट स्टोरी 3: सेक्स का ओवरडोस पर बनावटी हैं कई चीजें

नई दिल्ली: जरीन खान, करण सिंह ग्रोवर, शरमन जोशी और डेजी शाह स्टारर फिल्म ‘हेट स्टोरी 3’ का हॉट ट्रेलर जारी हो गया है और इस दिसम्बर ये बड़े पर्दे पर आग लगाने के लिए तैयार है। कई सारे हॉट सीन्स और सस्पेंस से सराबोर ये फिल्म अपने पिछले भागों को पछाड़ती हुई आगे बढ़ती दिख रही है। पाओली डैम और सुर्वीन चावला के बाद जरीन खान और देसी शाह पर दारोमदार है फिल्म में सेक्स एलीमेंट को एक दूसरे मुकाम पर ले जाने का जिसमें वो सफल दिख रही हैं।

पहले की तरह फिल्म लव, सेक्स और धोखा की कहानी को दहराती है। यहां पर मुख्य रूप से कहानी तब शुरू होती है जब करण सिंह ग्रोवर, शरमन जोशी से उसकी पत्नी के साथ रात गुजारने की मांग करते हैं।

ये भी पढ़ें- जरीन खान-करण सिंह ग्रोवर की ‘हेट स्टोरी 3’ का हॉट पोस्टर आउट

क्या अच्छा है-

शुरुआत से लेकर अंत तक फिल्म निर्देशक विशाल पांडया ने अपनी पिछली फिल्मों की तरह इसमें भी हॉट सीन का खूब तड़का लगया है। ‘सेक्स बिकता है’ और यही मंत्रा पिछली फिल्मों में भी काम आया था तो निर्देशक साहब को इस बार दोबारा यही फार्मूला अपनाने में कोई झिझक महसूस नहीं हुई है। करण की बॉडी लड़कियों को आकर्षित करेगी वहीं लड़कों के लिए डेसी शाह और जरीन खान तो हैं ही।

hate story

क्या है बुरा-

फिल्म में सेक्स का भरपूर इस्तेमाल तो है लेकिन सेक्स और अभद्रता (स्लीजीनेस) में फर्क क्या है ये हमारे निर्देशक साहब शायद नहीं जानते। कुछ सीन को देखकर लगता है कि ये सीधे किसी एडल्ट फिल्म से प्रेरित है। यहां तक की कुछ आवाजें सुनकर ऐसा लगता है कि वो जबरन फिल्म में डाली गई हैं।

आगे भी पढ़ें-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन