1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जानिए कब रिलीज होगी उर्वशी रतौला की फिल्म 'हेट स्टोरी 4'

जानिए कब रिलीज होगी उर्वशी रतौला की फिल्म 'हेट स्टोरी 4'

 Published : Oct 14, 2017 08:25 pm IST,  Updated : Oct 14, 2017 08:25 pm IST

'हेट स्टोरी' फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म की शूटिंग लंदन में सितंबर से शुरू हुई थी।

urwashi- India TV Hindi
urwashi

मुंबई: अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अभिनीत रोमांचक थ्रिलर 'हेट स्टोरी 4' भारत में 2 मार्च, 2018 को रिलीज होगी। उर्वशी ने शनिवार को ट्वीट किया, "'हेट' पहले से कहीं ज्यादा गहरी होगी। 'हेट स्टोरी 4' 02.03.18 को रिलीज हो रही है। शुक्रगुजार।"

'डैडी कूल मुंडे फूल' और 'टाइगर' जैसी पंजाबी फिल्मों के लिए पहचानी जाने वाली अभिनेत्री इहाना ढिल्लों 'हेट स्टोरी 4' के साथ बॉलीवुड में कदम रखेंगी। विशाल पंड्या द्वारा निर्देशित फिल्म में करन वाही, सूरज पंचोली और गुरुमीत चौधरी जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

'हेट स्टोरी' फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म की शूटिंग लंदन में सितंबर से शुरू हुई थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन