1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हेज़ल कीच ने लिया सोशल मीडिया से ब्रेक, बोलीं - मैं वापस आऊंगी… लेकिन जल्द नहीं!

हेज़ल कीच ने लिया सोशल मीडिया से ब्रेक, बोलीं - मैं वापस आऊंगी… लेकिन जल्द नहीं!

 Published : Mar 06, 2021 12:12 pm IST,  Updated : Mar 06, 2021 12:25 pm IST

हेज़ल कीच ने सोशल मीडिया से दूरी बनाने की घोषणा की है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से घोषणा की है कि वह सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हैं।

Hazel Keech, Yuvraj Singh- India TV Hindi
Hazel Keech and Yuvraj Singh Image Source : INSTAGRAM/@HAZELKEECHOFFICIAL

बॉलीवुड अभिनेत्री और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह की पत्नी हेज़ल कीच पिछले काफी समय से चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट से सभी को चौंका दिया है। दरअसल, उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाने की घोषणा की है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से घोषणा की है कि वह सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हैं। हेज़ल कीच की इस घोषणा के बाद, उनके फैंस निराश हैं और इसका कारण पूछ रहे हैं। दरअसल, हेज़ल ने सोशल मीडिया से ब्रेक क्यों लिया? यह सवाल सभी के मन में है।

आप देख सकते हैं हेज़ल ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ''मेरा फोन और मैं ब्रेक ले रहे हैं। आपको आश्चर्य होगा, लेकिन यह ठीक है। कभी-कभी हमें एक-दूसरे पर पूरी तरह से निर्भर होने के बजाय अकेले रहने की जरूरत होती है, इसलिए मैं कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से दूर रहूंगी।''

अभिनेत्री ने आगे लिखा, ''मुझे रियल वर्ल्ड में शुभकामनाएं दें। अगर आपके पास मेरा नंबर है, तो मुझे मैसेज करने के बजाय कॉल करें। मैं वापस आऊंगी… लेकिन जल्द नहीं।''

बता दें यह पहली बार नहीं है कि हेज़ल ने सोशल मीडिया से दूरी बनाई है। इससे पहले भी उन्होंने 2019 में भी सोशल मीडिया से ब्रेक लिया था और एक पोस्ट शेयर करके उन्होंने अपनी कम बैक की जानकारी दी थी।

हेज़ल कीच ने 28 फरवरी को अपना 34वां जन्मदिन मनाया है। उस समय हेज़ल कीच की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद, यह अनुमान लगाया जाने लगा कि हेज़ल प्रेग्नेंट हैं। हालांकि, अभी इस खबर की पुष्टि नहीं हुई है। वर्कफ्रंट की बात करें तो हेज़ल ने बॉलीवुड में 'बिल्ला' और 'बॉडीगार्ड' जैसी फिल्मों में काम किया है जो कारोबार के लिहाज बेहतरीन रही हैं। इसके साथ ही हेज़ल 'बिग बॉस 7' का हिस्सा भी रहीं और वह कई ब्रिटिश फिल्मों में भी दिखाई दी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन