1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हेमा मालिनी ने पति धर्मेद्र संग शेयर की ये खूबसूरत फोटो, हो रही है वायरल

हेमा मालिनी ने पति धर्मेद्र संग शेयर की ये खूबसूरत फोटो, हो रही है वायरल

 Written By: IANS
 Published : Oct 21, 2020 10:03 pm IST,  Updated : Oct 21, 2020 10:03 pm IST

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने 'शोले', 'सीता और गीता', 'चरस' और 'ड्रीम गर्ल' सहित कई हिट फिल्मों में एक साथ काम किया है।

hema malini shares birthday celebrations pics of husband dharmendra- India TV Hindi
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी Image Source : TWITTER

मुंबई: अभिनेत्री से नेता बनीं हेमा मालिनी ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पति अभिनेता धर्मेंद्र के साथ वाली ताजा तस्वीर साझा की। हेमा ने हाल ही में पति धर्मेंद्र और बेटी ईशा, आहना के साथ अपना जन्मदिन मनाया। अभिनेत्री ने जन्मदिन जश्न की कुछ झलकियां पेश कीं।

तस्वीर में हेमा और धर्मेद्र नीले रंग की ड्रेस में ट्वीनिंग की है। दोनों जोड़ी का तस्वीर देख प्रशंसक चकित रह गए। फैंस ने तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

B'day: हेमा मालिनी ने साउथ फिल्म से किया था डेब्यू, धर्मेंद्र संग ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी

एक यूजर ने ट्वीट में लिखा, "सबसे खुबसूरत जोड़ी।" एक अन्य ने लिखा, "लवली पिक्चर। मैम आप दोनों को साथ फिल्म में देखना चाहता हूं।"

धर्मेद्र और हेमा मालिनी ने 'शोले', 'सीता और गीता', 'चरस' और 'ड्रीम गर्ल' सहित कई हिट फिल्मों में एक साथ काम किया है। दोनों अगस्त 1979 में शादी के बंधन में बंध गए थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन