1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिल्म 'भारत' के टीजर में कटरीना कैफ के ना दिखने के पीछे ये है वजह

फिल्म 'भारत' के टीजर में कटरीना कैफ के ना दिखने के पीछे ये है वजह

 Published : Jan 25, 2019 05:57 pm IST,  Updated : Jan 25, 2019 05:57 pm IST

'भारत' फिल्म का टीज़र रिलीज हो गया है। मगर टीज़र में कटरीना कैफ नजर नहीं आई हैं। इसके पीछे की वजह पता चल गई है।

katrina kaif- India TV Hindi
katrina kaif Image Source : INSTAGRAM/KATRINA KAIF

सलमान खान(Salman Khan) की फिल्म 'भारत' का आज टीजर रिलीज हो चुका है। टीजर में सलमान खान ही छाए नजर आ रहे हैं। फिल्म में सलमान खान के साथ कटरीना कैफ(Katrina Kaif) भी अहम भूमिका निभाती नजर आने वाली हैं। मगर उनकी टीजर में झलक तक नहीं दिखाई गई है। पहले कहा जा रहा था कि फिल्म का टीजर 26 जनवरी को रिलीज होने वाला है मगर फिल्ममेकर्स ने इसे रिपब्लिक डे से एक दिन पहले ही रिलीज कर दिया है। टीजर में कटरीना कैफ के नजर ना आने के पीछे की वजह सामने आ रही है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक कटरीना कैफ फिल्म में एक अहम किरदार निभा रही हैं और फिल्म की रिलीज को अभी 6 महीने बाकि हैं। इसी वजह से फिल्ममेकर्स ने यह फैसला लिया था कि उनके रोल और लुक को छुपाकर रखा जाएगा और टीजर में सिर्फ सलमान खान को ही दिखाया जाएगा। कटरीना कैफ का लुक और केरेक्टर ट्रेलर में रिवील किया जाएगा। जो की फिल्म की रिलीज डेट के करीब रिलीज होगा।

कई सूत्रों के मुताबिक कटरीना कैफ फिल्म में देसी किरदार निभा रही हैं। उनका इंडियन लुक है। सिर्फ ये ही नहीं बल्कि उन्होंने डायरेक्टर अली अब्बास के साथ वर्कशॉप भी की है। साथ ही टीजर में उनका लुक लिखाने से भारत की स्टोरी के बारे में पता लग सकता है। इस वजह से कटरीना कैफ टीजर में नजर नहीं आई हैं।

आपको बता दें सलमान खान की फिल्म भारत में उनके साथ कटरीना कैफ, सुनील ग्रोवर, दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ और तब्बू भी नजर आने वाले हैं। यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म को अली अब्बास डायरेक्ट कर रहे हैं। सलमान खान और कटरीना कैफ इससे पहले 'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' में उनके साथ काम कर चुके हैं।

फिल्म का टीज़र:

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

आमिर खान की फिल्म 'रुबरू रोशनी' गणतंत्र दिवस के मौके पर 7 भाषाओं में होगी रिलीज़

अब रील लाइफ में बाप-बेटी का रोल निभाते नजर आएंगे सारा अली खान और सैफ अली खान

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन