1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हिमांश कोहली का परिवार आया कोरोना वायरस की चपेट में, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

हिमांश कोहली का परिवार आया कोरोना वायरस की चपेट में, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

 Published : Aug 30, 2020 05:34 pm IST,  Updated : Aug 30, 2020 05:34 pm IST

एक्टर हिमांश कोहली का परिवार कोरोना वायरस की चपेट में आ गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके जानकारी दी है।

himansh kohli- India TV Hindi
हिमांश कोहली Image Source : INSTAGRAM/KOHLIHIMANSH

अभिनेता हिमांश कोहली ने इस बात की जानकारी दी है कि उनके माता-पिता और उनकी बहन कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं और सिर्फ वह ही इस महामारी की चपेट में आने से बचे रहे हैं।

हिमांश ने कहा, "घर में मैं इकलौता स्वस्थ इंसान हूं और मुझ पर दो जिम्मेदारी है, एक अपने परिवार की देखभाल करना और दूसरा कोविड संक्रमितों के क्लब में खुद को शामिल न करना। बेशक इसे मैनेज करना आसान नहीं है, लेकिन इस वक्त मेरे परिवार को मेरी सबसे ज्यादा जरूरत है और खुशकिस्मती से मुंबई रहने और घबराने की जगह मैं यहीं हूं।"

हिमांशु ने बताया उनके परिवार के ये तीन सदस्य फिलहाल एक ही कमरे में साथ रह रहे हैं।

अभिनेता ने कहा, "मैं एक अलग कमरे में रह रहा हूं। हमने अपने यहां काम करने वालों को भी एक अलग कमरा और एक अलग वॉशरूम दे रखा है। परिवार के किसी भी संक्रमित सदस्य को कमरे से बाहर आने या किसी दूसरे के वॉशरूम को यूज करने की इजाजत नहीं है। दरवाजे तक सारी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं और हम हर दो घंटे में घर को सैनिटाइज कर रहे हैं।"

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन