1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फ्रेंड जोन पर बनी है हिमेश रेशमिया की फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर'

फ्रेंड जोन पर बनी है हिमेश रेशमिया की फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर'

 Written By: IANS
 Published : Dec 10, 2019 08:19 pm IST,  Updated : Dec 10, 2019 08:20 pm IST

एक्टर हिमेश रेशमिया ने कहा कि उनकी आने वाली रोमेंटिक ड्रामा फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' की कहानी फ्रेंड जोन के इर्द-गिर्द घूमती है।

himesh reshammiya- India TV Hindi
हिमेश रेशमिया

कंपोजर-सिंगर-एक्टर हिमेश रेशमिया ने कहा कि उनकी आने वाली रोमेंटिक ड्रामा फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' की कहानी फ्रेंड जोन के इर्द-गिर्द घूमती है। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म के गानों को दर्शकों की ओर से मिल रहे रिस्पांस से वह बेहद खुश हैं।

गायक अमाल मल्लिक के साथ मुंबई के मीठीबाई कॉलेज में फिल्म का प्रचार करते हुए हिमेश ने कहा, "यह फ्रेंड जोन हुए हरप्रीत सिंह लांबा की एक प्यारी सी प्रेम कहानी है। हमने अक्सर देखा है कि एक लड़की या लड़का आपको प्रेमी या प्रेमिका के रूप में स्वीकार नहीं करके एक दोस्त के रूप में स्थान देते हैं और यही हरप्रीत या हैप्पी के साथ होता है।"

उन्होंने कहा, "हीरोइन के लीड रोल में सोनिया मान ने भूमिका निभाई है और फिल्म की शूटिंग स्कॉटलैंड में हुई है। हम जल्द ही फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करने जा रहे हैं।"

राकेश ठाकर द्वारा निर्देशित फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' में हिमेश पहली बार हैप्पी और हार्डी के रूप में डबल रोल करते नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन