1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हिट एंड रन: सलमान के बचाव में ये क्या कह बैठे गायक अभिजीत

हिट एंड रन: सलमान के बचाव में ये क्या कह बैठे गायक अभिजीत

 Published : May 06, 2015 06:59 pm IST,  Updated : May 06, 2015 07:02 pm IST

नई दिल्ली: हिट एंड रन केस में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की पांच साल की सज़ा से बॉलीवुड काफी दुखी है, लेकिन उनके बचाव में उतरे मशहूर गायक अभिजीत भट्टाचार्य ने एक ऐसी आपत्तिजनक टिप्पणी

सलमान खान के बचाव में...- India TV Hindi
सलमान खान के बचाव में गायक अभिजीत ने की आपत्तिजनक टिप्पणी

नई दिल्ली: हिट एंड रन केस में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की पांच साल की सज़ा से बॉलीवुड काफी दुखी है, लेकिन उनके बचाव में उतरे मशहूर गायक अभिजीत भट्टाचार्य ने एक ऐसी आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी कि सब हैरान रह गये है। सोशल नेटवर्किंग साईट पर अभिजीत ने फुटपाथ पर सोने वाले लोगों की तुलना कुत्तों से कर दी।

अभिजीत ने पहले ट्वीट किया, "कुत्ता रोड पर सोएगा तो कुत्ते की मौत मरेगा। सड़क गरीबों के बाप की नहीं है। मैं सालों तक बेघर रहा हूं, लेकिन कभी भी रोड पर नहीं सोया."

अभिजीत ने आगे ट्वीट किया, "आत्महत्या करना अपराध है और सड़क पर सोना भी अपराध है। जो फुटपाथ पर सोते हैं वो मूर्ख हैं, उनको सजा मिलनी चाहिए।"

सलमान को बेगुनाह करार देते हुए अभिजीत ने ट्वीट किया, "रोड कार के लिए बनी हैं। सोने वाले कुत्तों के लिए नहीं है। सलमान खान की कोई गलती नहीं है।"

अभिजीत ने ट्वीटर पर ये भी लिखा कि सड़क पर सोना जुर्म है। अभिजीत ने कहा, "फुटपाथ पर सोना जुर्म है. बॉलीवुड में क़िस्मत आज़माने आने वाले और फिर संघर्ष कर चमकने वाले 80 फीसदी लोग कभी रोड पर नहीं सोए।"

अभिजीत का कहना है कि बॉलीवुड को सलमान खान का खुलकर समर्थन करना चाहिए। उनका कहना ये भी है कि शराब पीकर ड्राइव करने वाले ड्राइवर की गलती नहीं थी।

अभिजीत के इस ट्वीट के बाद एक न्यूज़ चैनल से बात करते हुए कहा कि रोड पर सोने वालों को सजा मिलनी चाहिए।

यहां एक बात तो कहना जरूरी है कि अगर फुटपाथ सोने की जगह नहीं है तो कार चलाने की भी जगह नहीं है। ये बात शायद आप लोग जानते होंगे, साथ ही काफी अच्छे तरीके से फिल्म जॉली एल एल बी में इसे समझाया भी गया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन