1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हितेन तेजवानी को लगा बड़ा झटका, बिना नोटिस दिए मेकर्स ने कर दिया शो से बाहर

हितेन तेजवानी को लगा बड़ा झटका, बिना नोटिस दिए मेकर्स ने कर दिया शो से बाहर

 Published : Jul 20, 2018 01:04 pm IST,  Updated : Jul 20, 2018 01:04 pm IST

हितेन तेजवानी ने अभिनय जगत में एक लंबा वक्त तय कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने कई तरह के किरदारों को बखूबी पर्दे पर उतारा है। लेकिन हाल ही में उन्हें लेकर एक चौंकाने वाली खबर आई है। दरअसल कहा जा रहा है कि एक सो से उन्हें रातोंरात बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

Hiten Tejwani- India TV Hindi
Hiten Tejwani

नई दिल्ली: छोटे पर्दे के जाने माने अभिनेता हितेन तेजवानी ने अभिनय जगत में एक लंबा वक्त तय कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने कई तरह के किरदारों को बखूबी पर्दे पर उतारा है। लेकिन हाल ही में उन्हें लेकर एक चौंकाने वाली खबर आई है। दरअसल कहा जा रहा है कि एक सो से उन्हें रातोंरात बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। बता दें कि हितेन जल्द ही एक कॉमेडी में दिखाई देने वाले थे। लेकिन सब टीवी पर शुरु होने वाले कॉमेडी शो 'नमूने' में उनकी जगह अभिनेता कुणाल कपूर को कास्ट कर लिया गया। कहा जा रहा है कि इस शो की शूटिंग भी जल्द ही शुरु होने वाली थी, लेकिन शूटिंग शुरु होने से सिर्फ कुछ ही दिनों पहले उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

इसे लेकर अब हितेन एक अंग्रेज वेबसाइट संग बातचीत के दौरान कहा, "अब तक मैं सितारों का रिप्लेसमेंट हुआ करता था। लेकिन पहली बार मुझे बिना कोई नोटिस दिए किसी दूसरे अभिनेता को मेरी जगह पर कास्ट कर लिया गया है। मुझे इंडस्ट्री में कई साल बीत चुके हैं और इस तरह की चीजें होना आम बात है।"

उन्होंने आगे कहा, "लेकिन यह पहली बार था जब मैं किसी कॉमेडी शो का हिस्सा बनने जा रहा था। कुछ दिन पहले ही मैंने इस शो में पायलेट के किरदार के लिए शूट किया था, जिसके लिए मैंने काफी मेहनत भी की थी। किसी दूसरे कैरेक्टर में खुद को ढ़ालने के मैंने कड़ी मेहनत की, इस प्रोजेक्ट को लेकर मैं बहुत उत्साहित था। लेकिन अब क्या कह सकता हूं मैं।"

हितेन ने बताया, "लुक टेस्ट पास करने के बाद मुझे नहीं पता की क्या हुआ। शूटिंग की तारीख नजदीक आने पर जब मैंने प्रोड्क्शन टीम से संपर्क किया तो पता चला कि मेरी जगह किसी और अभिनेता को कास्ट कर लिया गया है।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन