1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मुंबई शहर में छाया छोटी माई का खौफ, नुसरत की फिल्म 'छोरी' के प्रमोशन का डरावना अंदाज

मुंबई शहर में छाया छोटी माई का खौफ, नुसरत की फिल्म 'छोरी' के प्रमोशन का डरावना अंदाज

 Published : Nov 24, 2021 11:49 am IST,  Updated : Nov 24, 2021 11:49 am IST

'छोरी' एक हॉरर फिल्म है, जो 26 नवंबर 2021 को दुनिया भर के 240 देशों और क्षेत्रों में अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम करने के लिए तैयार है।

नुसरत की फिल्म 'छोरी' से डरावना वीडियो आया सामने- India TV Hindi
नुसरत की फिल्म 'छोरी' से डरावना वीडियो आया सामने Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • हॉरर फिल्म 'छोरी' का निर्देशन विशाल फुरिया ने किया है।
  • 'छोरी' 26 नवंबर 2021 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

मुंबई शहर में वह एक भयानक रात थी जब लोगों ने एक महिला को डरावने अवतार में देखा, जो लाल रंग के कपड़े पहने हुए, अचानक उनके सामने आ गयी। ज़रा सोचिए, सड़क पर अकेले चलते समय, किसी दुकान पर खरीदारी करते हुए, या कहीं बाहर जाते समय, यदि आपको भूत दिख जाए तो निश्चित रूप से आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। कुछ ऐसा ही हुआ जब अमेज़न ओरिजिनल फिल्म छोरी की एक पात्र छोटी माई शहर में लोगों को अपने घातक लुक से लोगों को डराने लगी।

प्राइम वीडियो द्वारा हाल ही में जारी की गई एक क्लिप में छोटी माई को लोगों पर अपना आतंक फैलाते हुए देखा गया था। उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ किये गए वीडियो में दिखाया गया है कि छोटी माई एक डिपार्टमेंटल स्टोर, जॉगिंग ट्रैक, समुद्र तट पर कहीं से भी सामने आ जाती है और यहां तक ​​कि ऑटो-रिक्शा में बैठे हुए लोगों को भी डरा देती है। कई लोग डर के मारे चिल्ला रहे थे और अपनी जान बचाने के लिए जितना हो सके उतनी तेजी से भाग रहे थे। 

देखिए वीडियो-

'छोरी' एक हॉरर फिल्म है, जो विशाल फुरिया द्वारा निर्देशित और भूषण कुमार, कृष्णन कुमार, विक्रम मल्होत्रा, जैक डेविस और शिखा शर्मा द्वारा निर्मित है। मराठी फिल्म लपाछप्पी की रीमेक, फिल्म में नुसरत भरुचा की मुख्य भूमिका के साथ मीता वशिष्ठ, राजेश जायस, सौरभ गोयल और यानिया भारद्वाज अहम किरदार में नज़र आएंगी। 'छोरी' 26 नवंबर 2021 को दुनिया भर के 240 देशों और क्षेत्रों में अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम करने के लिए तैयार है।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन