1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Housefull 4 Day 2 Box office Collection: अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 4' का फिका पड़ा बॉक्स ऑफिस पर जादू, दूसरे दिन कमाए सिर्फ इतने करोड़

Housefull 4 Day 2 Box office Collection: अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 4' का फिका पड़ा बॉक्स ऑफिस पर जादू, दूसरे दिन कमाए सिर्फ इतने करोड़

 Published : Oct 27, 2019 02:31 pm IST,  Updated : Oct 27, 2019 03:19 pm IST

लीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय की फिल्म हाउसफुल 4 बॉक्स ऑफिस पर कुछ धमाल नहीं कर पा रही है।

Housefull 4 Day 2 Box office Collection- India TV Hindi
Housefull 4 Day 2 Box office Collection Image Source : INSTAGRAM

Housefull 4 Day 2 Box office Collection: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय की फिल्‍म हाउसफुल 4 बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ धमाल नहीं कर पा रही है। फिल्म की ओपनिंग काफी अच्छी रही लेकिन फिल्म अगले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर लुढ़क गई। यानी फिल्म की कमाई शुक्रवार को पूरी तरह से कमाई घट गई। वहीं अब ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि दिवाली का फायदा इस फिल्म को हो और रविवार के दिन फिल्‍म की कमाई बढ़ जाए। 

बता दें कि मल्‍टीस्‍टारर फिल्‍म हाउसफुल फ्रेंचाइजी की यह चौथी फिल्‍म को लेकर दर्शकों को काफी उम्मीदें थी लेकिन टिकट काउंटर पर दर्शकों की भीड़ देखकर लग रहा है कि यह फिल्म लोगों के उम्मीद पर उस तरह खड़ी नहीं उतरी जितनी उम्मीद थी। फिल्म समीक्षकों ने भी फिल्‍म को लेकर मिलीजुली प्रतिक्रिया दी है।

रविवार और दिवाली की वजह से फिल्म की कमाई बढ़ने की उम्मीद लगाई जा रही है। फिल्म की तीसरे दिन कमाई के आंकड़े बढ़ सकते हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन