1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. देखें, क्यूट कपल अनुष्का शर्मा-विराट कोहली की सोशल मीडिया पर छाईं ये खास तस्वीरें

देखें, क्यूट कपल अनुष्का शर्मा-विराट कोहली की सोशल मीडिया पर छाईं ये खास तस्वीरें

 Published : Jan 25, 2019 07:41 am IST,  Updated : Jan 25, 2019 07:41 am IST

क्रिकेटर विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ इन दिनों न्यूजीलैंड में छुट्टियां बिता रहे हैं। देखिए वहां की दिलचस्प फोटो।

virat kohli and anushka sharma- India TV Hindi
virat kohli and anushka sharma

नई दिल्ली: क्रिकेटर विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ इन दिनों न्यूजीलैंड में छुट्टियां बिता रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया हो या न्यूजीलैंड अनुष्का हर जगह पति विराट को कंपनी देते नजर आती हैं।  विराट न्यूजीलैंड के साथ मैच जितने के बाद अनुष्का के साथ इस खुशी को सेलिब्रेट करते नजर आएं। दोनों ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए एक-दूसरों को कुछ इस अंदाज में प्यार जाहिर करते दिखें। विराट ने अपनी और अनुष्का की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि ''यह खास पल'' वहीं अनुष्का ने विराट की फोटो शेयर करते हुए लिखा 'उफ्फ मेरे से यह खूबसूरत संभलती नहीं'।

बता दें कि कुछ दिन पहले भी दोनों की एक फोटो काफी वायरल हुई थी जिसमें विराट अपने एक छोटे फैन से बात करते हुए नजर आ रहे थे वहीं विराट अपनी फैन में खोए हुए दिख रहे हैं तो अनुष्का फोटो खींचने वाले की तरफ देख रही हैं। उनका एक्सप्रैशन कमाल का है। जिसे देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी। इस फोटो में अनुष्का ब्लैक कलर की लॉंन्ग चेक ड्रेस में नजर आ रही हैं तो वहीं विराट ट्रैक सूट में हैं। वायरल हुई फोटोज में विराट कोहली अपनी छोटी फैन से बात करते भी नजर आ रहे हैं। तो वहीं अनुष्का वहां खड़े विराट और बच्ची को देखती नजर आ रही हैं। फोटो से लग रहा है कि दोनों इवनिंग वॉक के लिए निकले हैं। 

बता दें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद अनुष्का शर्मा ने टीम को सोशल मीडिया अकाउंट पर बधाई दी। उन्होंने लिखा- 'क्या यादगार और बेहतरीन टूर रहा, बहुत खुशी हो रही है कि ऑस्ट्रेलिया में इस एतिहासिक जीत की गवाह बनी हूं, टीम इंडिया को बहुत-बहुत बधाई, मुझे मेरे प्यार विराट पर नाज है।'

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन