1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋतिक रोशन को बचपन से ही था डांस का शौक, वायरल हुआ वीडियो

ऋतिक रोशन को बचपन से ही था डांस का शौक, वायरल हुआ वीडियो

 Published : Nov 17, 2019 11:37 pm IST,  Updated : Nov 17, 2019 11:37 pm IST

ऋतिक रोशन की एक बचपन की डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह वीडियो ऋतिक के फैन पेज ने शेयर की है।

hrithik roshan dance video- India TV Hindi
ऋतिक रोशन डांस वीडियो

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन को उनके डांस की वजह से कई लोग उन्हें अपना डांसिंग गुरु मानते हैं। एक्टिंग के साथ डांस से भी ऋतिक सभी का दिल जीतते नजर आए हैं। एक्टर बनने से पहले से ही ऋतिक रोशन शानदार डांस करते हैं। ऋतिक को बचपन से ही डांस का बहुत शौक था। यह हम नहीं कह रहे बल्कि उनकी वायरल हो रही वीडियो बता रही है।

ऋतिक रोशन की एक बचपन की एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में ऋतिक बचपन से शानदार और दिल खोलकर डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में ऋतिक अमिताभ बच्चन की फिल्म 'लावारिस' के 'अपनी तो जैसे-तैसे' गाने पर डांस कर रहे हैं। ऋतिक की यह वीडियो उनके फैन पेज ने शेयर की है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन आखिरी बार टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म 'वॉर' में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ की कमाई कर चुकी है। सिर्फ 'वॉर' ही नहीं ऋतिक की इस साल 'सुपर 30' भी रिलीज हुई थी। बैक टू बैक दो फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है।

ऋतिक रोशन अभी तक अपनी दोनों फिल्मों की सफलता का जश्न मना रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन