1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋतिक रोशन ने इसी बिल्डिंग में लिए हैं 100 करोड़ के दो फ्लैट, यहां से मिलता है खूबसूरत सी व्यू

ऋतिक रोशन ने इसी बिल्डिंग में लिए हैं 100 करोड़ के दो फ्लैट, यहां से मिलता है खूबसूरत सी व्यू

 Published : Oct 26, 2020 04:47 pm IST,  Updated : Oct 26, 2020 04:51 pm IST

यह अपार्टमेंट जुहू-वर्सोवा लिंक रोड पर स्थित एक 16वीं मंजिल की इमारत के 14वें व 15वें फ्लोर पर है।

hrithik roshan- India TV Hindi
ऋतिक रोशन ने खरीदे 100 करोड़ के फ्लैट Image Source : YOGEN SHAH, HRITHIK ROSHAN INSTAGRAM

ऋतिक रोशन ने इसी बिल्डिंग में लिए हैं 100 करोड़ के दो फ्लैट, यहां से दिखता है सागर का खूबसूरत बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन के दो ऐसे अपार्टमेंट खरीदने की खबर है, जिनकी कीमत लगभग 97.5 करोड़ रुपये है। अपार्टमेंट की खासियत यह है कि यहां से अरब सागर का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। इनमें से एक अपार्टमेंट एक डूप्लेक्स पेंटहाऊस है और दूसरा एक एकल मंजिला घर है। ये तस्वीर उसी बिल्डिंग की है जहां ऋतिक ने फ्लैट लिए हैं।

हिंदुस्तान टाइम्स डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, कथित तौर पर इसी हफ्ते की शुरुआत में यह डील पूरी हुई और इसकी कुल कीमत 97.5 करोड़ रुपये है। यह अपार्टमेंट जुहू-वर्सोवा लिंक रोड पर स्थित एक 16वीं मंजिल की इमारत के 14वें व 15वें फ्लोर पर है।

मुंबई मिरर के मुताबिक, अपार्टमेंट से अरब सागर का साफ नजारा देखने को मिलता है और यह 38,000 वर्गफुट में फैला हुआ है। घर में 6,500 स्क्वॉयर फूट की छत है और उन्हें इसके तहत 10 पॉर्किं ग स्पॉट्स की सुविधा मिल रही है।

बताया जा रहा है कि ऋतिक ने डूप्लेक्स के लिए 67.5 करोड़ रुपये चुकाए हैं, जो कि 27,534 स्क्वॉयर फूट में फैला हुआ है और साथ ही 14वें माले के अपार्टमेंट के लिए उन्होंने 30 करोड़ रुपये चुकाए हैं। यह 11,165 स्क्वॉयर फूट में फैला है।

इनपुट- आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन