1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋतिक रोशन ने लॉकडाउन में मानसिक स्वास्थ्य के लिए शेयर किए टिप्स

ऋतिक रोशन ने लॉकडाउन में मानसिक स्वास्थ्य के लिए शेयर किए टिप्स

 Published : Apr 24, 2020 09:43 pm IST,  Updated : Apr 24, 2020 09:43 pm IST

ऋतिक रोशन ने लॉकडाउन में मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ रहे असर को कम करने के लिए सोशल मीडिया पर टिप्स शेयर किए हैं।

hrithik roshan- India TV Hindi
ऋतिक रोशन

हमारे घर के अंदर 24 घंटे बंद रहने से मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ना तय है। उससे बचने के लिए, ऋतिक रोशन ने प्रशंसकों के साथ कुछ 'लॉकडाउन टिप्स' साझा किए हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए विटामिन डी की एक दैनिक खुराक का सुझाव देते हैं। इंस्टाग्राम पर साझा की गई एक सेल्फी में ऋतिक को आप धूप में बैठे देख सकते हैं।

अभिनेता ने सेल्फी को कैप्शन देते हुए लिखा, "रोजाना 10 मिनट के लिए धूप जरूर लें। हैशटैगस्टेअलर्ट लॉकडाउनटिप्स स्टेहेल्दी।"

अभिनेता के प्रशंसकों ने उनके पोस्ट की प्रशंसा की और प्यार के साथ जवाब दिया, लेकिन उनमें से अधिकांश ने मानसिक स्वास्थ्य पर किसी भी गंभीर चर्चा में शामिल होने के बजाय उनके लुक पर बात किया।

एक प्रशंसक ने लिखा, "हैंडसम हैंडसमनेस।"

एक और प्रशंसक ने पोस्ट किया, "हैंडसम हंक, मैं आपके लिए कुछ भी कर सकता हूं!"

मानसिक स्वास्थ्य की बात करें तो ऋतिक ने हाल ही में पियानो सीखना शुरू किया है, और इसके बारे में उनका कहना है कि 'मस्तिष्क के दोनों हिस्सों को सक्रिय करने के लिए यह बहुत अच्छा है'।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन