1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तो इसलिए ‘रैम्बो’ का रिमेक नहीं करना चाहते थे ऋतिक रोशन

तो इसलिए ‘रैम्बो’ का रिमेक नहीं करना चाहते थे ऋतिक रोशन

 Published : Jun 19, 2017 04:00 pm IST,  Updated : Jun 19, 2017 04:00 pm IST

अब फिल्मकार सिद्धार्थ आनंद अपनी एक हॉलीवुड फिल्म 'रैम्बो' के भारतीय रीमेक में अभिनेता ऋतिक रोशन को कास्ट करना चाहते थे। लेकिन सिद्धार्थ का कहना कि वह इस फिल्म में शीर्षक...

hritik and tiger- India TV Hindi
hritik and tiger

नई दिल्ली: बॉलीवुड इन दिनों कई फिल्मों के रिमेक बनाए जा रहे हैं, जिनमें कई बड़े सितारे अपने अभिनय से दर्शकों को लुबाते हुए भी नजर आते हैं। हालांकि हर रिमेक फिल्म को उतनी खास सफलता तो हासिल नहीं होती, जितनी इनसे उम्मीद की जाती है। लेकिन कुछ फिल्मों को दर्शकों से खूब सराहना हासलि होती है। अब फिल्मकार सिद्धार्थ आनंद अपनी एक हॉलीवुड फिल्म 'रैम्बो' के भारतीय रीमेक में अभिनेता ऋतिक रोशन को कास्ट करना चाहते थे। लेकिन सिद्धार्थ का कहना कि वह इस फिल्म में शीर्षक भूमिका निभाने के लिए बेहतरीन चुनाव थे, लेकिन वह 'बैंग बैंग' के बाद किसी दूसरे रीमेक में काम नहीं करना चाहते। जब सुहाना का हॉट अंदाज देख लोगों ने किया शाहरुख को नजरअंदाज

'बैंग बैंग' फिल्म 'नाइट एंड डे' का आधिकारिक रीमेक थी। सिद्धार्थ ने 'बैंग बैंग' में ऋतिक का निर्देशन किया था। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है। सिद्धार्थ ने 'रैम्बो' के रीमेक के लिए टाइगर श्रॉफ को चुना है और उनका मानना है कि टाइगर इसके लिए उपयुक्त विकल्प हैं।

उन्होंने कहा, "ऋतिक और मेरे बीच विश्वास और सम्मान की भावना है। हम साथ काम करने को लेकर लंबे समय से बातचीत कर रहे हैं।" सिद्धार्थ ने कहा, "ऋतिक रैम्बो जैसे किरदार के लिए बिल्कुल सही विकल्प थे, लेकिन वह 'नाइट एंड डे' के बाद दूसरे रीमेक में काम नहीं करना चाहते, इसलिए हम किसी अन्य फिल्म पर काम करने के बारे में सोच रहे हैं।"

सिद्धार्थ, सैफ अली खान और रणबीर कपूर के साथ दो-दो फिल्मों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने सैफ के साथ बतौर निर्देशक अपनी पहली फिल्म 'सलाम नमस्ते' और इसके बाद 'तारा रम पम' में काम किया था, जबकि रणबीर के साथ वह 'बचना ऐ हसीनों' और 'अनजाना अनजानी' में काम कर चुके हैं।  ‘Jab Harry Met Sejal’ Trailer 2: रोमांटिक अंदाज में दिखे शाहरुख-अनुष्का

सभी को उम्मीद थी कि वह 'बैंग बैंग' के बाद ऋतिक के साथ भी दूसरी फिल्म में काम करेंगे। उन्होंने कहा, "उम्मीद है कि हम जल्द ही साथ काम करेंगे। लेकिन वह फिल्म 'रैम्बो' नहीं है। मैं जो भी करता हूं, उसके बारे में ऋतिक के साथ बात करता हूं और उन्हें सबसे पहले उसके बारे में बताता हूं। वह मेरे बड़े भाई की तरह हैं.

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन