1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘Jab Harry Met Sejal’ Trailer 2: रोमांटिक अंदाज में दिखे शाहरुख-अनुष्का

‘Jab Harry Met Sejal’ Trailer 2: रोमांटिक अंदाज में दिखे शाहरुख-अनुष्का

 Published : Jun 19, 2017 02:37 pm IST,  Updated : Jun 19, 2017 02:37 pm IST

शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा के अभिनय से सजी इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में इसका एक मिनी ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसके बाद से ही दर्शकों में इस फिल्म को लेकर उत्सुकता...

jab harry met sejal- India TV Hindi
jab harry met sejal

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा के अभिनय से सजी इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में इसका एक मिनी ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसके बाद से ही दर्शकों में इस फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। अब लोगों की बेसब्री को और ज्यादा बढ़ाते हुए इसका दूसरा मिनी ट्रेलर भी रिलीज किया जा चुका है। पिछले ट्रेलर में शाहरुख, अनुष्का को अपनी कमियों के बारे में बताते हुए नजर आ रहे थे। लेकिन अब इसके ट्रेलर में अनुष्का उनसे एक बॉन्ड साइन करवाती हुई दिख रही हैं। इस 36 सेकंड के ट्रेलर में इन दोनों के बीच कुछ रोमांटिक सीन्स भी दर्शाए गए हैं। इस फिल्म में अनुष्का का एक अलग ही अंदाज नजर आ रहा है। फिल्म में वह एक गुजराती लड़की सेजल की भूमिका में दिखाई दे रही हैं।

अनुष्का ने अपने किरदार को बखूबी पर्दे पर पेश करने के लिए अपनी एक्सेंट पर भी काफी काम किया है। वहीं शाहरुख की बात करें तो वह इसमें एक पंजाबी लड़के हरिंदर सिंह नेहरा उर्फ हैरी के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि फिल्म का पहला ट्रेलर रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे मैच के दौरान ही रिलीज किया गया था। फिल्म के कई मिनी ट्रेलर बनाए गए हैं, जिन्हें हर रोज दर्शकों के सामने पेश किए जाएंगे। ‘जब हैरी मेट सेजल’ के मिनी ट्रेलर में शाहरुख ने खुद को बताया चीप

फिल्म में शाहरुख एक टूरिस्ट गाइड का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। गौरतलब है कि इस फिल्म में अनुष्का और शाहरुख की जोड़ी तीसरी बार दर्शकों के सामने पेश की जा रही है। इससे पहले इन दोनों को ‘रब ने बना दी जोड़ी’ और ‘जब तक जान’ में भी साथ देखा जा चुका है। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित 'जब हेरी मेट सेजल' 4 अगस्त, 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन