1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋतिक ने बहन सुनैना रोशन के ब्लॉग की झलक साझा की

ऋतिक ने बहन सुनैना रोशन के ब्लॉग की झलक साझा की

 Published : Apr 26, 2018 01:28 pm IST,  Updated : Apr 26, 2018 01:28 pm IST

 ऋतिक की बहन सुनैना टूटी हुई शादी, अवसाद, मधुमेह, हाइपरटेंशन, बैरिएट्रिक सर्जरी, मानसिक दिक्कत और गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर जैसी चुनौतीपूर्ण स्थिति का सामना कर चुकी हैं।

ऋतिक-सुनैना- India TV Hindi
ऋतिक-सुनैना

मुंबई:  अभिनेता ऋतिक रोशन ने हाल ही में अपनी बहन सुनैना रोशन के ब्लॉग की झलकियां साझा की है। इस ब्लॉग में सुनैना ने अपने जीवन के संघर्षों के बारे में अनुभव साझा किए हैं। ऋतिक की बहन सुनैना टूटी हुई शादी, अवसाद, मधुमेह, हाइपरटेंशन, बैरिएट्रिक सर्जरी, मानसिक दिक्कत और गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर जैसी चुनौतीपूर्ण स्थिति का सामना कर चुकी हैं।

इतना सब होने के बावजूद वह अब और ज्यादा मजबूत हो गई हैं और अपने प्रेरणात्मक ब्लॉग के जरिए अपने अनुभव साझा करने की इच्छुक थी।

बता दें, हाल ही में ऋतिक की बहन सुनैना तब चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने अपना वेट घटाकर काफी कम कर लिया था।

सुनैना
सुनैना

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन