1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Box Office Collection: ऋतिक रोशन की 'वॉर' ने छोड़ा कई फिल्मों को पीछे, sye raa narasimha reddy ने कमाए इतने करोड़

Box Office Collection: ऋतिक रोशन की 'वॉर' ने छोड़ा कई फिल्मों को पीछे, sye raa narasimha reddy ने कमाए इतने करोड़

 Published : Oct 10, 2019 08:57 am IST,  Updated : Oct 10, 2019 09:28 am IST

ऋतिक रोशन की फिल्म 'वॉर' बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। फिल्म 7 दिनों के अंदर 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। वहीं साउथ की फिल्म Sye raa narasimha reddy भी कमाई के मामले में इससे कम नहीं है।

Box Office Collection Day 8- India TV Hindi
Box Office Collection Day 8

गांधी जयंती के मौके पर इस बार दो शानदार फिल्में वॉर और साई रा नरसिम्हा रेड्डी रिलीज हुईं थीं। दोनों ही फिल्में लोगों को बहुत पसंद आई और बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा रही हैं। ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की एक्शन ड्रामा फिल्म 'वॉर' 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। इसके साथ ही अमिताभ बच्चन की फिल्म 'साई रा नरसिम्हा रेड्डी' भी 200 करोड़ में शामिल हो गई है।

दोनों फिल्मों का आठवें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक 'वॉर' के हिंदी वर्जन ने आठवें दिन लगभग 11 करोड़ की कमाई की है। अब फिल्म 219 करोड़ का कलेक्शन कर लेगी।

तरण आदर्श ने ट्वीट करके जानकारी दी। वॉर 2019 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में तीसरे नंबर पर है। इस साल अभी तक सबसे ज्यादा 'कबीर सिंह' उसके बाद 'उरी' और अब 'वॉर' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई की है।

Also Read:

दीपिका पादुकोण ने किया खुलासा, अपनी बैचलरेट पर की थी कुछ अजीब चीजें

निक जोनस पर एक बार फिर चढ़ा बॉलीवुड का खुमार, शो से पहले किया 'मोरनी बनकर' पर डांस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन