1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. WAR: ऋतिक रोशन संग टाइगर श्रॉफ का यह स्टंट देख सब रह जाएंगे दंग

WAR: ऋतिक रोशन संग टाइगर श्रॉफ का यह स्टंट देख सब रह जाएंगे दंग

 Published : Aug 13, 2019 11:33 pm IST,  Updated : Aug 13, 2019 11:40 pm IST

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी फिल्म वार की एक्शन सीन की वजह से आए दिन सुर्खियों में रहते हैं।

ऋतिक रोशन- टाइगर श्रॉफ- India TV Hindi
ऋतिक रोशन- टाइगर श्रॉफ

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी फिल्म वार की एक्शन सीन की वजह से आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। इस फिल्म की टीजर से लेकर अभी तक जितने भी पोस्टर रिलीज किये गए है सभी में दोनों स्टार हैरान कर देने वाले स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं।

बता दें कि अभी तक फिल्म से जुड़ी जो भी फोटो सोशल मीडिया पर आई लोगों ने काफी पसंद किया है। हाल ही में इस फिल्म की एक फोटो सामने आई है जिसमें बाइक से ऋतिक और टाइगर दोनों स्टार स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। जैसा कि इस फिल्म के पोस्टर को देखकर आप इतना तो अंदाजा लगा सकते हैं कि इसमें काफी एक्शन होने वाला है।

आपको बता दें कि यह फिल्म हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी रिलीज होगी। इस फिल्म में वाणी कपूर भी एक्शन करते हुए नजर आएंगी। यह फिल्म यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही है। इस फिल्म का डायरेक्टशन डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने की है। 

Also Read:

आलिया भट्ट का पहला वीडियो सॉन्ग Prada हुआ रिलीज, कुछ ही मिनटों में हुआ वायरल

सनी लियोनी ने छोड़ा शाहरुख और सलमान खान को पीछे, इस साल भी भारत में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुईं

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन