1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गुलशन कुमार को खास ट्रिब्यूट 'धीरे-धीरे' में छाए ऋतिक और सोनम

गुलशन कुमार को खास ट्रिब्यूट 'धीरे-धीरे' में छाए ऋतिक और सोनम

 Published : Aug 31, 2015 02:50 pm IST,  Updated : Aug 31, 2015 03:02 pm IST

नई दिल्ली: ऋतिक रोशन और सोनम कपूर पर फिल्माया गया गाना "धीरे-धीरे से" से हॉट स्टार पर 31 अगस्त को रिलीज कर दिया गया है। ये गाना 1990 में आई फिल्म 'आशिकी' के गाने "धीरे-धीरे

ऋतिक और सोनम ने गुलशन...- India TV Hindi
ऋतिक और सोनम ने गुलशन कुमार के लिए गया ‘धीरे-धीरे’

नई दिल्ली: ऋतिक रोशन और सोनम कपूर पर फिल्माया गया गाना "धीरे-धीरे से" से हॉट स्टार पर 31 अगस्त को रिलीज कर दिया गया है। ये गाना 1990 में आई फिल्म 'आशिकी' के गाने "धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना" का रिमेक है। जिसे फिल्म के 25 साल पूरे होने के मौके पर रिलीज किया जा रहा है।

गाने की शूटिंग जुलाई से ही शुरु कर दी गई थी। इसे टर्की में शूट किया गया है। इस गाने में ऋतिक अपने डांस स्टेप करते हुए नजर आ रहे है।

ऋतिक और सोनम के फैंस को लंबे समय से इसका इंतजार था।

गाने में एक सिंपल और लव स्टोरी दिखाई गई है जिसमें एक लड़का एक लड़की से प्यार करता है और उसे प्रभावित करने के लिए कोशिशे करता है। गाने में दोनों की केमेस्ट्री को काफी खूबसूरती से पर्दे पर दिखाया गया है।

यह गाना सिर्फ पैसों के लिए नहीं किया है बल्कि इस गानें माध्यम से गुलशन कुमार को ट्रिब्यूट दिया गया है। ऐसी खबरें भी है कि ऋतिक रोशन और हनी सिंह ने इस गानें के लिए पैसे भी नहीं लिए है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन