1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रजनीकांत के साथ काम करके खुशी से फूली नहीं समा रही हैं हुमा कुरैशी

रजनीकांत के साथ काम करके खुशी से फूली नहीं समा रही हैं हुमा कुरैशी

 Published : Mar 04, 2018 12:07 pm IST,  Updated : Mar 04, 2018 12:07 pm IST

अभिनेत्री हुमा कुरैशी का कहना है कि सुपरस्टार रजनीकांत के साथ पर्दा साझा करना उनकी खुशनसीबी है।

हुमा कुरैशी, रजनीकांत- India TV Hindi
हुमा कुरैशी, रजनीकांत

मुंबई: अभिनेत्री हुमा कुरैशी का कहना है कि सुपरस्टार रजनीकांत के साथ पर्दा साझा करना उनकी खुशनसीबी है। फिल्म 'काला' के निर्माताओं ने गुरुवार को इसका ट्रेलर तमिल, हिंदी और तेलुगू में जारी किया।

रजनीकांत और नाना पाटेकर के साथ काम करने के अनुभव का जिक्र करते हुए हुमा ने कहा, "मैंने पहली बार रजनी और नाना सर के साथ काम किया है और वे अद्भुत कलाकार हैं। रजनी सर फिल्म उद्योग में सबसे बड़े सुपरस्टार हैं और उनके साथ पर्दा साझा करना मेरी खुशनसीबी है।"

हुमा ने यह बात शुक्रवार को जूम होली पार्टी से इतर कही। इस मौके पर उर्वशी रौतेला, मनीष पॉल, मंजरी फड़नीस और साकिब सलीम जैसे कलाकार भी मौजूद थे। ट्रेलर को मिल रही प्रतिक्रिया के बार में हुमा ने कहा कि वह बेहद खुश हैं और दर्शकों से मिल रहे प्यार के लिए खुद को खुशकिस्मत मानती हैं।  

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन