1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हुमा कुरैशी ने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर 2' में अपने काम को याद किया

हुमा कुरैशी ने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर 2' में अपने काम को याद किया

 Written By: IANS
 Published : Aug 09, 2020 11:01 pm IST,  Updated : Aug 09, 2020 11:01 pm IST

हुमा एस कुरैशी 'गैंग्स ऑफ वासेपुर - पार्ट 2' को अपनी सबसे खास फिल्मों में से एक मानती हैं।

huma qureshi- India TV Hindi
हुमा कुरेशी Image Source : INSTAGRAM/IAMHUMAQ

अभिनेत्री हुमा एस कुरैशी 'गैंग्स ऑफ वासेपुर - पार्ट 2' को अपनी सबसे खास फिल्मों में से एक मानती हैं। रविवार को हुमा ने अपने इंस्टाग्राम पर आठ साल पहले रिलीज हुई फिल्म में अपने काम को याद किया।

गैंग्स ऑफ वासेपुर अनुराग कश्यप की दो भाग की क्राइम थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और ऋचा चड्ढा ने भी दोनो भाग में अभिनय किया है।

अभिनेत्री ने लिखा, "उन दिनों को याद कर रही हूं। कितना अच्छा अनुभव था। अनुराग कश्यप हमेशा से मेरे फेवरेट रहे हैं। आपको जल्द ही फिर से एक बार मुझे डायरेक्ट करना है। नवाजुद्दीन एक और फिल्म करते हैं जल्दी सब साथ में।"

वर्कफ्रंट की बात करें तो, हुमा वर्तमान में ब्रिटेन में 'बेलबॉटम' की शूटिंग कर रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन