1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन में सारा अली खान के जोक्स से परेशान हैं भाई इब्राहिम, मस्ती करते हुए शेयर किया वीडियो

लॉकडाउन में सारा अली खान के जोक्स से परेशान हैं भाई इब्राहिम, मस्ती करते हुए शेयर किया वीडियो

 Published : Apr 24, 2020 11:51 pm IST,  Updated : Apr 24, 2020 11:51 pm IST

सारा अली खान भाई इब्राहिम के साथ मस्ती करते हुए वीडियो शेयर करती रहती हैं। इस बार उन्होंने नॉक नॉक जोक्स की वीडियो शेयर की है जिसमें इब्राहिम उनसे परेशान हो गए हैं।

sara ali khan- India TV Hindi
सारा अली खान और इब्राहिम अली खान Image Source : INSTAGRAM

सारा अली खान लॉकडाउन में भाई इब्राहिम और मां अमृता सिंह के साथ समय बिता रही हैं।  वह भाई के साथ मस्ती करते हुए अक्सर वीडियो शेयर करती रहती हैं। इस बार उन्होंने अपने नॉक-नॉक जोक्स की वीडियो शेयर की है। जिसमें इब्राहिम उनके जोक्स से परेशान हो गए हैं। इतना ही नहीं उन्हें सारा के जोक्स समझ ही नहीं आ रहे हैं।

वीडियो में सारा कहती हैं नॉक-नॉक। इब्राहिम पूछते हैं कौन है। सारा कहती हैं टैंक और इब्राहिम पूछते हैं टैंक हू( टैंक कौन) सारा उसके बाद हंसते हुए कहती हैं यॉर वेलकम। इब्राहिम को जोक समझ नहीं आता है सारा फिर बताती हैं थैंक यू वेलकम।

सारा के जोक यहीं खत्म नहीं होते हैं। अगले जोक में वह कहती हैं नॉक नॉक। इब्राहिम पूछते हैं कौन है? सारा कहती हैं हवाई। इब्राहिम पूछते हैं हू हवाई( कौन हवाई) सारा कहती हैं आई एम फाइन हाओ आर यू? (मैं अच्छी हूं आप कैसे हैं।)

सारा भाई के साथ मस्ती करते हुए ऐसे नॉक नॉक जोक वाले वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने मां और भाई के साथ मस्ती करते हुए वीडियो शेयर किया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन