1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इब्राहिम ने बहन सारा अली खान के साथ शेयर की बचपन की तस्वीर, शैतानी एक्सप्रेशन देते आए नजर

इब्राहिम ने बहन सारा अली खान के साथ शेयर की बचपन की तस्वीर, शैतानी एक्सप्रेशन देते आए नजर

 Published : May 07, 2020 09:29 am IST,  Updated : May 07, 2020 01:06 pm IST

सारा अली खान और भाई इब्राहिम एक दूसरे को परेशान करते रहते हैं। इब्राहिम ने सारा के साथ बचपन की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है।

sara ali khan- India TV Hindi
सारा अली खान और इब्राहिम अली खान Image Source : INSTAGRAM

लॉकडाउन में सारा अली खान भाई इब्राहिम के साथ मस्ती करती रहती हैं। कभी नॉक नॉक जोक तो कभी साथ में वर्कआउट। इब्राहिम भी आजकल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उन्हें टिकटॉक वीडिया बनाने का शौक चढ़ा हुआ है। इब्राहिम ने सारा के साथ एक प्यारी सी फोटो शेयर की है। जिसमें प्यारी सी मुस्कान के पीछे शैतानी नजर नजर आ रही है।

इब्राहिम ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- ऐसा चेहरा मैं तब बनाता हूं जब सारा को परेशान कर सकता हूं। इब्राहिम के इस फोटो पर कई फैन्स रिएक्ट कर रहे हैं। फोटो में सारा किसी चीज को करते हुए बिजी नजर आ रही हैं तो वहीं इब्राहिम चश्मा लगाए शैतानी एक्सप्रेशन दे रहे हैं।

बड़े होकर अब सारा इब्राहिम को अपने नॉक नॉक जोक से परेशान करती रहती हैं। उनके इन जोक्स पर इब्राहिम के एक्सप्रेशन देखने वाले होते हैं। कई बार तो उन्हें समझ ही नहीं आता है कि जोक क्या था इसमें।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अली खान वरुण धवन के साथ 'कुली नंबर 1' में नजर आने वाली हैं। फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है। इसे डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है। इसके बाद वह अक्षय कुमार और धनुष के साथ 'अतरंगी रे' में नजर आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन