1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान के जेल जाने से बॉलीवुड को लगेगा करोड़ों का झटका, दांव पर लगे हैं 500 करोड़

सलमान खान के जेल जाने से बॉलीवुड को लगेगा करोड़ों का झटका, दांव पर लगे हैं 500 करोड़

 Published : Apr 05, 2018 01:05 pm IST,  Updated : Apr 05, 2018 01:05 pm IST

काले हिरण शिकार मामले में सलमान खान को दोषी करार दे दिया गया है। सलमान पर फैसला आना अभी बाकी है। सलमान खान को जेल होने से बॉलीवुड को करोड़ों को नुकसान होगा। 

सलमान खान- India TV Hindi
सलमान खान

नई दिल्ली: काले हिरण शिकार मामले में सलमान खान को दोषी करार दे दिया गया है। सलमान पर फैसला आना अभी बाकी है। सलमान खान को जेल होने से बॉलीवुड को करोड़ों को नुकसान होगा। सलमान खान पर ‘हम साथ साथ है’ की फिल्म की शूटिंग के दौरान काले हिरण को मारने का आरोप लगा था, जिसमें वो दोषी करार दिए गए हैं। इस केस में सलमान खान को दो साल की सजा मिली है। सलमान के पास फिलहाल 3 फिल्में और 2 रियलिटी शो भी है। जिसमें करोड़ों का पैसा लगा हुआ है। सलमान आबू धाबी में रेस 3 की शूटिंग कर रहे हैं, फिल्म में सलमान खान लीड रोल में हैं, अभी तक फिल्म की शूटिंग भी पूरी नहीं हुई है। फिल्म का बजट 100 करोड़ है। इशके अलावा सलमान को अली अब्बास जफर के साथ फिल्म भारत की शूटिंग भी शुरू करनी है।

'भारत' फिल्म सलमान की अब तक की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है इस फिल्म का बजट करीब 200 करोड़ है। फिल्म में सलमान खान पांच अलग-अलग लुक में नजर आएंगे। इस फिल्म के लिए वीएफएक्स और ग्राफिक्स पर काफी खर्च होने हैं। वहीं सलमान खान सोनाक्षी सिन्हा के साथ अपनी हिट फ्रेंचाइजी दबंग 3 पर भी काम शुरू करने वाले थे। इस फिल्म का बजट 85 करोड़ है।

इसके अलावा सलमान खान कलर्स चैनल पर बिग बॉस लेकर हर साल आते हैं। यह शो इस साल भी अक्टूबर में शुरू होगा। ऐसे में बिग बॉस मेकर्स को भी सलमान के जेल जाने से झटका लगेगा। इस शो के लिए हर हफ्ते सलमान खान 11 करोड़ लेते हैं। सलमान खान 10 साल बाद 10 का दम लेकर भी वापस आ रहे हैं। इस शो का प्रोमो भी आ चुका है। जो काफी पसंद किया गया। सलमान ने इस शो के लिए 78 करोड़ फीस ली है। यह शो भी जल्द ही शुरू होने वाला था, इस शो में सलमान एक दशक बाद होस्ट करते नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन