1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. India’s Most Wanted: अर्जुन कपूर ने शेयर किया प्रभात का पहला लुक, सच्ची घटना पर आधारित है फिल्म

India’s Most Wanted: अर्जुन कपूर ने शेयर किया प्रभात का पहला लुक, सच्ची घटना पर आधारित है फिल्म

 Published : Sep 03, 2018 10:30 pm IST,  Updated : Sep 03, 2018 10:30 pm IST

अर्जुन कपूर ने फिल्मों में हमेशा अपने अलग-अलग लुक्स और कैरेक्टर्स से सबको प्रभावित किया है। सोमवार को अर्जुन ने अपनी आने वाली फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड' से अपना लुक रिलीज किया।

Arjun Kapoor- India TV Hindi
Arjun Kapoor Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: अर्जुन कपूर ने फिल्मों में हमेशा अपने अलग-अलग लुक्स और कैरेक्टर्स से सबको प्रभावित किया है। '2 स्टेट्स', 'इश्कजादे', 'मुबारकां' जैसी कई फिल्मों में वह अलग लुक और किरदार में नजर आए। सोमवार को अर्जुन ने अपनी आने वाली फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड' से अपना लुक रिलीज किया।

फिल्म में अर्जुन का नाम प्रभात है। अर्जुन ने सोशल मीडिया पर प्रभात का पहला लुक जारी करते हुए लिखा- ''इसके पहले मैंने ऐसा कैरेक्टर प्ले नहीं किया है। प्रभात से मिलिए।''

अर्जुन ने प्रभात की एक और तस्वीर शेयर की।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 2012 से 2014 के बीच हुए रियल लाइफ सीक्रेट मिशन पर आधारित होगी। फिल्म में अर्जुन इंटेलिजेंस ब्यूरो के ऑफिसर के रोल में होंगे।

इस फिल्म को लेकर अर्जुन ने कहा था कि उन्हें इस फिल्म की स्क्रिप्ट बहुत अच्छी लगी थी। फिल्म को राजकुमार गुप्ता डायरेक्ट कर रहे हैं और यह 24 मई, 2019 को रिलीज होगी।

अर्जुन फिलहाल विपुल शाह की 'नमस्ते इंग्लैंड' और 'संदीप और पिंकी फरार' में बिजी हैं। दोनों ही फिल्मों में उनके साथ परिणीति चोपड़ा हैं। इसके अलावा उनके पास आशुतोष गोवारिकर की 'पानीपत' भी है।

Also Read:

रैपर टी-पैन अटलांटा एयरपोर्ट पर हुए गिरफ्तार, सामान में बंदूक मिलने का मामला

'भारत' में हुई जैकी श्रॉफ की एंट्री, सलमान खान के पापा के रोल में आएंगे नजर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन