1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सामने आईं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बैंगलुरू रिसेप्शन की इनसाइड तस्वीरें और वीडियोज

सामने आईं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बैंगलुरू रिसेप्शन की इनसाइड तस्वीरें और वीडियोज

 Published : Nov 22, 2018 12:28 pm IST,  Updated : Nov 22, 2018 12:31 pm IST

INSIDE Pictures and Videos from Deepika Padukone and Ranveer Singh's royal Bengaluru reception: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बैंगलुरू रिसेप्शन की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं।

Deepika Padukone and Ranveer Singh's royal Bengaluru reception- India TV Hindi
Deepika Padukone and Ranveer Singh's royal Bengaluru reception

बैंगलुरू: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का वेडिंग रिसेप्शन कल रात बैंगलुरू के लीला होटल में हुआ। दोनों का ये रिसेप्शन बहुत ही रॉयल रहा। खूबसूरत कपल रणवीर और दीपिका ने ग्रैंड एंट्री ली। गोल्डन साड़ी में दीपिका और गोल्डन ब्लैक शेरवानी में रणवीर बहुत ही खूबसूरत लग रहे थे। इस रिसेप्शन में पीवी सिंधु, अनिल कुंबले और पी गोपीचंद जैसी कई हस्तियां पहुंची थीं। 

दीपिका और रणवीर ने कल रिसेप्शन से पहले मीडिया के सामने आकर पोज़ दिया और खूब सारी तस्वीरें क्लिक कराईं, जो हम आपको कल दिखा चुके हैं। आज दीपिका और रणवीर के रिसेप्शन की इनसाइड पिक्चर्स और वीडियोज हमारे हाथ लगे हैं। देखिए-

Deepika Padukone and Ranveer Singh's royal Bengaluru reception
Deepika Padukone and Ranveer Singh's royal Bengaluru reception

Deepika Padukone and Ranveer Singh's royal Bengaluru reception
Deepika Padukone and Ranveer Singh's royal Bengaluru reception

Deepika Padukone and Ranveer Singh's royal Bengaluru reception
Deepika Padukone and Ranveer Singh's royal Bengaluru reception

Deepika Padukone and Ranveer Singh's royal Bengaluru reception
Deepika Padukone and Ranveer Singh's royal Bengaluru reception

दीपिका और रणवीर का एक और रिसेप्शन मुंबई में 28 नवंबर को है। इसके बाद 1 दिसंबर को बॉलीवुड के कुछ दोस्तों के लिए दीपिका और रणवीर ने एक पार्टी भी रखी है। 24 नवंबर को रणवीर की बहन रितिका भवनानी भी एक पार्टी होस्ट कर रही हैं। 

दीपिका और रणवीर ने इटली के लेक कोमो में 14 और 15 नवंबर को शादी की है। यह शादी कोंकणी और सिंधी रीति रिवाजों से हुई थी। इस शादी में बस दीपिका और रणवीर के घरवाले ही मौजूद थे। बाकि रिश्तेदारों के लिए अब दोनों एक्टर रिसेप्शन पार्टी रख रहे हैं।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Also Read:

रिसेप्शन में दुल्हन दीपिका का पल्लू संभालते दिखे रणवी

ऐसा रहा बैंगलुरू में दीपिका-रणवीर का रॉयल रिसेप्शन

Priyanka-Nick wedding: दीपिका-रणवीर की तरह दो रिवाजों से शादी करेंगे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन