1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रजनीकांत की बेटी सौंदर्या की शादी की रस्में हुई शुरु, देखें तस्वीरें

रजनीकांत की बेटी सौंदर्या की शादी की रस्में हुई शुरु, देखें तस्वीरें

 Published : Feb 09, 2019 02:42 pm IST,  Updated : Feb 09, 2019 02:42 pm IST

रजनीकांत की बेटी सौंदर्या रजनीकांत की प्री-वेडिंग रिसेप्शन की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दोनों 11 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

Soundarya rajnikanth- India TV Hindi
Soundarya rajnikanth Image Source : INSTAGRAM

रजनीकांत(Rajnikant) की बेटी सौंदर्या रजनीकांत की शादी की तैयारियां और रस्में शुरु हो गई हैं। सौंदर्या की शादी एक्टर बिजनेसमैन विशगन वंगामुड़ी से होने जा रही है। शादी की रस्में शुक्रवार से शुरु हो चुकी जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। शादी से पहले दोनों परिवारों ने दोस्तों और खास रिश्तेदारों के लिए एक रिसेप्शन पार्टी रखी थी। जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

आपको बता दें यह विशगन ने 2018 में तमिल फिल्मों में डेब्यू कर लिया है। उनकी पहली फिल्म का नाम vanjagar Ulagam है। सौंदर्या एक ग्राफिक्स डिजाइनर हैं। उन्होंने फिल्म 'कोचादियान' से डायरेक्टर के रुप में सिनेमा में कदम रखा था। इस फिल्म में रजनीकांत और दीपिका पादुकोण भी थी।

सौंदर्या और विशगन 11 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन 10 फरवरी से शुरु हो जाएगा। साथ ही 12 फरवरी को ग्रैंड रिसेप्शन होने वाला है। जिसे रजनीकांत के घर रखा गया है। सौंदर्या और विशगन की शादी चेन्नई के एमआरसी नगर में होने वाली है।

प्री-वेडिंग रिसेप्शन में सभी लोग मस्ती और फोटोशूट कराते नजर आ रहे थे। आपको बता दें सौंदर्या की यह दूसरी शादी है। इससे पहले 2010 में बिजनेसमैन अश्विन रामकुमार से शादी हुई थी। उनका एक चार साल का बेटा भी हैं। सौंदर्या के बेटे का नाम वेद है। मगर शादी के सात साल बाद दोनों ने तलाक ले लिया है। 2017 में दोनों का तलाक हो गया था। विशगन की भी यह दूसरी शादी है। 

प्रीवेडिंग रिसेप्शन में दोनों सौंदर्या बहुत सुंदर लग रही थीं। उन्होंने पीले और नीले रंग साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

आलिया भट्ट और रणवीर सिंह 'गली बॉय' के प्रमोशन के लिए बर्लिन फिल्म फेस्टिवल गए

खतरों के खिलाड़ी 9: क्या हुआ जब आंखों पर पट्टी बांध किया गया भारती और शमिता का मेकअप

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन