1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलिया भट्ट और रणवीर सिंह 'गली बॉय' के प्रमोशन के लिए बर्लिन फिल्म फेस्टिवल गए

आलिया भट्ट और रणवीर सिंह 'गली बॉय' के प्रमोशन के लिए बर्लिन फिल्म फेस्टिवल गए

 Published : Feb 09, 2019 12:39 pm IST,  Updated : Feb 09, 2019 12:41 pm IST

बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह अपनी फिल्म 'गली बॉय' के लिए प्रमोशन के लिए पहुंचे। वहां यह फिल्म दिखाई जानी है।

Ranveer singh and Alia bhatt- India TV Hindi
Ranveer singh and Alia bhatt Image Source : INSTAGRAM

आलिया भट्ट(Alia Bhatt) और रणवीर सिंह(Ranveer singh) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म गली बॉय के प्रमोशन में बिजी है। यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। रिलीज होने से पहले यह फिल्म बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाने वाली है। बर्लिन फिल्म फेस्टिवल को अटेंड करने के लिए आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, फिल्म की डायरेक्टर जोया अख्तर और प्रोड्यूसर रितेश सिदवानी गए हैं।

फेस्टिवल में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह ने रेड-कार्पेट पर मीडिया से इंटरेक्शन किया साथ ही फिल्म के बारे में बात की। इसके बाद वह जर्मनी घूमते नज़र आए।

इस दौरान रणवीर सिंह चैक ट्रैक ट्राउसर और कलरफुल पुलओवर पहनें नजर आए। इसके साथ ही बड़े ग्लासिस लगाकर रणवीर सिंह का लुक बहुत शानदार लग रहा था। इसके साथ ही आलिया भट्ट ब्लू कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं।

इसके साथ ही आलिया भट्ट ने अपनी कई फोटोज शेयर की। इसमें रणवीर सिंह कैसे पीछे रह सकते थे उन्होंने भी अपनी फोटो शेयर की। फोटो शेयर करते हुए लिखा- कीप इट 100।

टाइम्स नाओ से बात करते दौरान रणवीर सिंह ने कहा- यह मेरा पहला फिल्म फेस्टिवल होने वाला है। मैं कभी भी ऑडियन्स की तरह इसका पार्ट नहीं बना हूं और ना ही किसी फिल्म की तरह। यह सच में मेरा पहला अनुभव होने वाला है।

आपको बता दें बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में गली बॉय भारत में रिलीज होने से पहले दिखाई जा रही है। इस फिल्म के तीन शो रखे गए हैं। 9 फरवरी, 12 फरवरी और 17 फरवरी। जिसमें से दो शो हाउसफुल हो चुके हैं और तीसरा शो भी लगभग फुल हो चुका है।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर उड़ाया रणवीर सिंह का मजाक, बोला- 'नारंगी मौसम्बी वाला'

नोरा फतेही का दिलकश डांस ने फिर से सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, वीडियो वायरल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन