1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Instagram Update: अमिताभ बच्चन ने शेयर की पिता की किताब पढ़ते हुए तस्वीर

Instagram Update: अमिताभ बच्चन ने शेयर की पिता की किताब पढ़ते हुए तस्वीर

 Published : Jul 15, 2021 05:15 pm IST,  Updated : Jul 15, 2021 05:15 pm IST

अमिताभ बच्चन ने पिता की किताब पढ़ते हुए तस्वीर शेयर की है वहीं कृति सेनन 

कृति सेनन, अमिताभ बच्चन- India TV Hindi
कृति सेनन, अमिताभ बच्चन Image Source : INSTAGRAM OFFICIAL HANDLES

अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि कैसे वह अपने दिवंगत पिता कवि हरिवंश राय बच्चन के काम से खुद को दूर नहीं रखते हैं। बच्चन ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह अपने दिवंगत पिता की किताब पढ़ते हुए दिख रहे हैं। ध्यान भंग करने वाली आवाजों से बचने के लिए वह हेडफोन पहनते हैं। फोटो शेयरिंग वेबसाइट पर उन्होंने हिंदी में लिखा है, मैं अपने दिवंगत पिता के काम से खुद को दूर नहीं रखता। अब उनके शब्द मेरी आवाज में हैं।

उनके अपने काम की बात करें तो, अभिनेता के पास वर्तमान में ब्रह्मास्त्र, चेहरे, झुंड, मे डे, अलविदा और हॉलीवुड फिल्म द इंटर्न का रीमेक है, इसके अलावा प्रभास और दीपिका पादुकोण के साथ एक अनटाइटल्ड फिल्में भी है।

कृति सेनन ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, कहा- उन्हें पिंक से प्यार है

कृति सेनन पंकज त्रिपाठी के साथ फिल्म मिमी में नजर आने वाली हैं, जिसमें वो सेरोगेट मदर का रोल प्ले कर रही हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया जो खूब पसंद किया जा रहा है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन