1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कृति सेनन ने जिम सीक्रेट का किया पर्दाफाश, बताई इंस्टाग्राम वर्सेज सच्चाई

कृति सेनन ने जिम सीक्रेट का किया पर्दाफाश, बताई इंस्टाग्राम वर्सेज सच्चाई

 Published : Jun 18, 2021 10:17 pm IST,  Updated : Jun 18, 2021 10:17 pm IST

कृति ने इंस्टाग्राम पर दो वीडियो पोस्ट किए हैं। पहली क्लिप में वह आसानी से भारी वजन लिए स्क्वाट्स करती नजर आ रही हैं। 

kriti sanon- India TV Hindi
कृति सेनन ने जिम सीक्रेट का किया पर्दाफाश, बताई इंस्टाग्राम वर्सेज सच्चाई Image Source : KRITI SANON/INSTAGRAM

मुंबई: एक्ट्रेस कृति सेनन ने शुक्रवार को अपने नए इंस्टाग्राम पोस्ट में लेग वर्कआउट की बात करते हुए उम्मीद बनाम वास्तविकता को दिखाया है। कृति ने इंस्टाग्राम पर दो वीडियो पोस्ट किए हैं। पहली क्लिप में वह आसानी से भारी वजन लिए स्क्वाट्स करती नजर आ रही हैं। दूसरी क्लिप में उन्होंने दिखाया है कि असल में इस तरह की एक्सरसाइज करने के दौरान क्या होता है। इससे आपको पता लग जाएगा कि पहली क्लिप में एडिटिंग का सहारा लिया है, जिससे इसे देखने पर लगता है कि कृति ये सबकुछ बिना किसी परेशानी के ही कर लेती हैं।

अपने दूसरे वीडियो में कृति ने लिखा है, '' मुझे स्क्वाट्स से नफरत है। इसमें वह अपनी ट्रेनर से एक मिनट का ब्रेक मांगती है, लेकिन उन्हें 30 सेकेंड से अधिक की इजाजत नहीं दी जाती है।''

ऋतिक रोशन की फिल्म 'लक्ष्य' के 17 साल पूरे, फरहान अख्तर ने इंडियन आर्मी को जताया आभार

अपने इस पोस्ट के कैप्शन में अपनी ट्रेनर यास्मिन कराचीवाला को टैग करते हुए उन्होंने लिखा है, "लेग डे और मैं!! एक्सपेक्टेशन वर्सेज रिएलिटी या यू कहूं कि इंस्टाग्राम वर्सेज रिएलिटी। यह देखने के लिए स्वाइप करना बिल्कुल मत भूलिएगा कि मुझे लेग्स करना कितना पसंद है!"

वर्क फ्रंट की बात करें, तो कृति आने वाले समय में 'भेड़िया', 'मिमी', 'बच्चन पांडे', 'हम दो हमारे दो', 'आदिपुरूष' और 'गणपत' में नजर आने वाली हैं।

इनपुट-आईएएनएस

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन