1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. International Women's Day Special: इन अदाकाराओं के दमदार किरदारों ने बदल डाली लोगों की सोच

International Women's Day Special: इन अदाकाराओं के दमदार किरदारों ने बदल डाली लोगों की सोच

 Published : Mar 08, 2018 06:00 pm IST,  Updated : Mar 08, 2018 06:00 pm IST

दुनियाभर में महिला दिवस मनाया जाता है। इस दिन का खास उद्देश्य महिलाओं के प्रति सम्मान, प्यार और प्रशंसा को व्यक्त करना है। महिलाएं आज सिर्फ घर संभालने और चुल्हे चौके तक ही सीमित नहीं रह गई हैं। उन्होंने चार दीवारी को पार कर ऊंचा आसमान छूना सीख लिया।

International Women's Day
International Women's Day

3. राधिका आप्टे:- राधिका को बॉलीवुड में ज्यादातर महिलाओं पर फिल्में करते हुए देखा गया है। वह अपनी शॉर्ट फिल्म 'अहिल्या' से सबसे ज्यादा सुर्खियों में आईं। इसके अलावा वह 'पार्च्ड' और 'पैडमैन' जैसी फिल्मों में एक दमदार भूमिका निभाती हुई दिखीं। राधिका को बंगाली, तमिल, मराठी, मलयालम और तेलुगू भाषा की फिल्मों में भी देखा जा चुका है।

International Women's Day
International Women's Day

4. ऋचा चड्ढा:- ऋचा को इंडस्ट्री की बोल्ड हसीनाओं की लिस्ट में शुमार हैं। उन्होंने अपनी जबरदस्त एक्टिंग का लोहा मनवाया है। उन्होंने 'मसान', 'फुकरे', 'तमन्चे' और 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' जैसी फिल्मों में अपने अपने किरदार को जिस तरह से पर्दे पर उतारा उसने शायद सभी को हैरान कर दिया। इसके बाद दर्शकों को भी यकीन होने लगा कि ऋचा किसी भी तरह की भूमिका बेहद शानदार ढंग से पर्दे पर निभा सकती हैं।

International Women's Day
International Women's Day

5. कंगना रनौत:- कंगना अपनी फिल्मों से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रही हैं। लेकिन रील लाइफ या रियल लाइफ उन्होंने अपनी हर मुसीबत का डटकर सामना किया है। कंगना ने अपनी शुरुआती फिल्मों में अपने हर किरदार को इतनी खूबसूरती से पेश किया कि आगे चलकर निर्देशक ने सिर्फ उन्हीं के भरोसे फिल्में बनाई और वह बेहतरीन साबित भी हुईं। इसके साथ ही कंगना आज इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा वेतन लेने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन