नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान की बीमारी की खबर को पहले महज एक अफवाह के तौर पर देखा जा रहा था, लेकिन अब इरफान की पत्नी की सोशल मीडिया पोस्ट के बाद इस इरफान की बीमारी को लेकर गंभीरता बढ़ती जा रही है।इरफान की पत्नी सुतापा सिकदर ने अपनी फेसबुक पोस्ट में किसी बीमारी का खुलासा तो नहीं किया, लेकिन उन्होंने कुछ ऐसा लिखा जो इरफान को प्रशंसकों परेशान किए हुए है। लोगों के लिए यह समझना मुश्किल है कि ऐसी क्या बात है जो हर बार छिपाई जा रही है।
Related Stories
सुतापा सिकदर ने अपने पोस्ट में लिखा, 'मेरा सबसे अच्छा दोस्त और मेरा साथी एक 'योद्धा' है, वह जबरदस्त अंदाज में हर तरह की मुश्किल से लड़ रहा है। मैसेज का जवाब नहीं देने और कॉल्स नहीं ले पाने के लिए मैं माफी मांगती हूं। लेकिन मैं आप सभी की प्रार्थनाओं, चिंताओं और शुभकामनाओं के लिए हमेशा आभारी हूं।'
सिकदर ने आगे लिखा, , 'मैं भगवान और मेरे साथी की आभारी हूं जिन्होंने मुझे भी योद्धा बना दिया है। मैं एक ऐसे जंग के मैदान में खड़ी हूं जहां मैं इस जंग को जीतने की रणनीति पर फोकस कर रही हूं। मैं जानती हूं इरफान के प्रशंसक और दोस्तों के प्यार की बदौलत मैं इस जंग को जीत ही लूंगी। मुझे पता है सभी के मन में खबर को लेकर जिज्ञासा और चिंता बढ़ रही है, लेकिन इस सबको जानने के लिए हमें अपनी ऊर्जा बर्बाद नहीं करनी चाहिए बल्कि प्रार्थना करनी चाहिए.'
आपको बता दें कि 5 मार्च को इरफान ने एक ट्वीट कर अपनी बीमारी के बारे में बताया था। इसके बाद से लोगों की बेचैनी बढ़ गई थी। इरफान ने लिखा था, 'मेरा परिवार और दोस्त मेरे साथ हैं। हम इससे लड़ने का बेस्ट तरीका ढूंढ रहे हैं।'