1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इरफान खान की पत्नी ने लिखी फेसबुक पोस्ट- फैंस से कहा दुआ कीजिए, पति को बताया वॉरियर

इरफान खान की पत्नी ने लिखी फेसबुक पोस्ट- फैंस से कहा दुआ कीजिए, पति को बताया वॉरियर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 10, 2018 01:58 pm IST,  Updated : Mar 10, 2018 02:06 pm IST

बॉलीवुड एक्टर किसी रहस्यमय बिमारी से जूझ रहे हैं।

इरफान खान अपनी पत्नी...- India TV Hindi
इरफान खान अपनी पत्नी के साथ। Image Source : PTI

मुंबई: इरफान खान कुछ दिनों से बिमार चल रहे हैं। अपनी खराब सेहत के विषय में कुछ दिन पहले इरफान ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर बताया था हालांकि उन्हें क्या हुआ है इस बात का उन्होंने खुलासा नहीं किया। उनके इस पोस्ट के बाद मीडिया और उनके प्रशंसकों के बीच उनकी सेहत को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। उनकी तबीयत कैसे है इसको लेकर भी उनके प्रशंसक परेशान है। ऐसे में अब इरफान की पत्नी सुतपा सिकदर ने इस बारे में एक फेसबुक पोस्ट लिखी है। अपनी फेसबुक पोस्ट में सुतपा ने अपने पति को वॉरियर कहा है। सुतपा ने लिखा है कि इस  इरफान इस मुश्किल से बहुत ही बेतरीन ढंग से निपट रहे हैं। साथ ही उन्होंने सबको इरफान के लिए दुआ करने के लिए कहा है।

सुतपा सिकदर की फेसबुक पोस्ट:

 
मेरे सबसे अच्छे दोस्त और पार्टनर एक ‘वॉरियर (योद्धा)’ हैं और वे किसी भी मुश्किल से बहुत ही बेहतरीन ढंग से निबट रहे हैं। आपके कॉल्स और मैसेजेस का रिप्लाई ना कर पाने के लिए मैं माफी चाहूंगी लेकिन आपके प्यार और दुआओं के लिए मैं आपकी शुक्रगुजार हूं। मैं भगवान और अपने पार्टनर की भी आभारी हूं कि उन्होंने मुझे वॉरियर बनाया। इस समय मेरा फोकस उस युद्ध के मैदान पर है जिसे मुझे जीतना है। यह आसान नहीं था और न ही आसान है, लेकिन मुझे परिवार, दोस्तों और इरफान के प्रशंसकों ने उम्मीदों से भरा है और इसमें जीत तय है। मैं जानती हूं चिंता की वजह से जिज्ञासा बढ़ी है। हमें अपनी एनर्जी वजह जानने में नहीं खर्च करनी चाहिए बल्कि सिर्फ दुआएं करनी चाहिए। तहेदिल से आप सबका शुक्रिया अदा करती हूं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन