1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विनोद खन्ना की तस्वीर देखकर भावुक इरफान खान थे अंगदान करने को तैयार

विनोद खन्ना की तस्वीर देखकर भावुक इरफान खान थे अंगदान करने को तैयार

 Published : Apr 07, 2017 12:49 pm IST,  Updated : Apr 27, 2017 01:31 pm IST

विनोद खन्ना के फैन रहे इरफान ने जब उनकी तस्वीर देखी तो उनसे रहा नहीं गया, और कहा कि वो हर जरूरत के लिए तैयार हैं। इरफान ने कहा था अगर जरूरत पड़ी तो वो अंग दान के लिए भी तैयार हैं, लेकिन उसकी जरूरत नहीं पड़ी, विनोद खन्ना नहीं रहें।

1- India TV Hindi
1

मुंबई: दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना  का आज लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। 70 साल के विनोद खन्ना कैंसर की वजह से आज मुंबई के हरकिशन अस्पताल में मृत्यु हो गई। विनोद खन्ना अपने समय के हैंडसम एक्टर्स में से एक थे। यही वजह है कि जब बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान ने विनोद खन्ना की बीमारी के वक्त वायरल हो रही तस्वीर देखी तो वह भावुक हो गए। विनोद खन्ना के फैन रहे इरफान ने जब उनकी ये तस्वीर देखी थी तो उनसे रहा नहीं गया, और कहा था कि वो हर जरूरत के लिए तैयार हैं। इरफान ने यह भी कहा था कि अगर जरूरत पड़ी तो वो अंग दान भी करेंगे। लेकिन उसकी जरूरत ही नहीं पड़ी, क्योंकि विनोद खन्ना हम सबको छोड़कर इस दुनिया से हमेशा के लिए चले गए।

विनोद खन्ना पंजाब के गुरदासपुर के सांसद भी थे। उन्हें 70 के दशक में सफल अभिनेताओं में से एक कहा जाता था। 70 साल के विनोद खन्ना ने ‘क्रांति’, ‘सीआईडी’, ‘सत्यमेव जयते’, ‘कुर्बानी’, ‘पूरब और पश्चिम’ और ‘आन मिलो सजना’ जैसी कई बेहतरीन फिल्में की हैं।​

इसके अलावा विनोद खन्ना अभिनेता सलमान खान के साथ कई फिल्मों में दिखे थें। ‘वॉन्टेड’, ‘दबंग’ और ‘दबंग 2’ में विनोद सलमान के पिता के रोल में नजर आए थे। 

इसे भी पढ़ें:

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन