1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विनोद खन्ना की बीमारी पर आया ऑफिशियली बयान

विनोद खन्ना की बीमारी पर आया ऑफिशियली बयान

 Published : Apr 07, 2017 12:12 pm IST,  Updated : Apr 07, 2017 12:12 pm IST

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार विनोद खन्ना की तस्वीर कल इंटरनेट पर वायरल हो गई। तस्वीर में वो इतने कमजोर लग रहे हैं कि हर किसी को दिल बैठ गया।

vinod- India TV Hindi
vinod

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार विनोद खन्ना की तस्वीर कल इंटरनेट पर वायरल हो गई। तस्वीर में वो इतने कमजोर लग रहे हैं कि हर किसी को दिल बैठ गया। पिछले दिनों विनोद खन्ना का डिहाइड्रेशन की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कुछ लोगों का कहना है कि विनोद कैंसर से जूझ रहे हैं हालांकि अस्पताल प्रशासन ने इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है। विनोद के बेटे राहुल खन्ना ने कैंसर वाली खबर को अफवाह बताया है, उनका कहना है कि पापा को सिर्फ डिहाइड्रेशन की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उनकी हालत में सुधार है और डॉक्टर उन्हें जल्दी डिस्चार्ज कर देंगे।

अस्पताल से विनोद खन्ना की जो तस्वीर वायरल हुई उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। जिस अस्पताल में विनोद भर्ती हैं वहां से भी ऑफिशियल स्टेटमेंट आ चुका है। सर एचएन रिलाइंस फाउडेंशन हॉस्पिटल के स्पोकपर्सन का कहना है कि, “मिस्टर विनोद खन्ना को डिहाइड्रेशन की समस्या के चलते शुक्रवार को भर्ती किया गया है। वह डॉक्टर्स की निगरानी में है और उनकी हालत में अब सुधार है।‘’

बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान विनोद की हालत देखकर दुखी हो गए। उन्होंने कहा कि वो हरसंभव मदद के लिए तैयार हैं। विनोद अपने जमाने के सबसे हैंडसम एक्टर्स में से एक थे अगर उनके लिए मुझे अपना अंगदान भी करना पड़ा तो मैं तैयार हूं।

उम्मीद की जा रही है कि विनोद जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर आ जाएंगे।

​इसे भी पढ़ें:

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन